फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Latest Updates Odisha, Punjab, Jharkhand, Chhattisgarh, Goa emerging as new Covid-19 hotspots in india

Coronavirus: दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद अब इन राज्यों में बन रहे कोरोना के नए हॉटस्पॉट

Tue, 07 Jul 2020 01:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Jul 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Latest Updates Odisha, Punjab, Jharkhand, Chhattisgarh, Goa emerging as new Covid-19 hotspots in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़तोरी हो रही है। दुनियाभर में सबसे प्रभावित देशों की सूची में भारत अब रूस को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद छोटे राज्यों में भी कोरोना के नए हॉटस्पॉट बन रहे हैं, जो चिंता की बात है।

विज्ञापन


ओडिशा, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गोवा जैसे कुछ छोटे राज्य, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर कोरोना के नए हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहे हैं। इन राज्यों में पिछले एक महीने में संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन


पंजाब, गोवा और झारखंड जैसे राज्यों में अब तक कोरोना के मामले नियंत्रित थे। लेकिन अनलॉक 2.0 के तहत कई पाबंदियों में ढील के बाद इन राज्यों में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 19 जून से दो जुलाई के बीच कोरोना पॉजिटिव दर पांच फीसदी से ज्यादा हो गई है। जबकि 19 मई से एक जून तक कर्नाटक में यह दर 1.3 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 2.5 फीसदी और ओडिशा में दो फीसदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नए हॉटस्पॉट वाले राज्य 19 मई से एक जून तक  19 जून से दो जुलाई तक
कर्नाटक 1.34 फीसदी  5.74 फीसदी
पश्चिम बंगाल 2.5 फीसदी 5.28 फीसदी
ओडिशा 2.03 फीसदी 4.94 फीसदी
गोवा 0.24 फीसदी 3.6 फीसदी
आंध्र प्रदेश 0.95 फीसदी 2.68 फीसदी
जम्मू-कश्मीर 1.61 फीसदी 2.62 फीसदी
पंजाब 0.8 फीसदी 2.15 फीसदी
छत्तीसगढ़ 1.25 फीसदी 2.15 फीसदी
झारखंड 1.3 फीसदी 2 फीसदी
देशभर में 6.41 फीसदी 8.63 फीसदी

कोरोना संक्रमण के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर भारत
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रोज तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अब देश में संक्रमित कोरोना मरीजों का आंकड़ा सात लाख के पार हो गया है। भारत इस वक्त पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत से ऊपर सिर्फ दो देश अमेरिका और ब्राजील हैं । भारत में अब तक 7,19,665 मामले आ चुके हैं और कुल 20,160 लोगों की मौत हो चुकी है। 


चार राज्यों में 65 फीसदी मरीज
सोमवार यानि छह जुलाई के आंकड़े के अनुसार अभी तक महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात राज्यों को मिलाकर 4.5 लाख कोरोना के मामले सामने आए हैं, जो देशभर में कोरोना के मामलों के 65 फीसदी हैं। शुरू में बंगाल में कोरोना की रफ्तार में कमी थी, लेकिन 19 जून के बाद वहां कोविड-19 के नए मामले तेजी से बढ़े हैं और पॉजिटिविटी दर पांच फीसदी से ज्यादा हो गई है।

इसके अलावा कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी कोविड-19 से प्रभावित लोगों की संख्या कम थी, लेकिन 19 जून से 2 जुलाई के दौरान सामने आए आंकड़े ने इन राज्यों की भी चिंता बढ़ा दी है। इन तीनों राज्यों में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट पांच फीसदी तक पहुंच गया है। 


19 मई और एक जून के बीच आंध्र प्रदेश की पॉजिटिविटी दर एक फीसदी से कम थी लेकिन यह अभी बढ़कर 2.68 फीसदी हो गई है। ठीक उसी तरह झारखंड और छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर 1.3 और 1.25 फीसदी से 14 दिनों में बढ़कर दो फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed