फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus knocks in Bihar one reported died of infection at Patna Aiims

बिहार में कोरोना का पहला मामला आया सामने, कतर से लौटे शख्स की मौत

Sun, 22 Mar 2020 03:18 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 22 Mar 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus knocks in Bihar one reported died of infection at Patna Aiims
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई

पटना शहर स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज सैफ अली (38) की मौत हो गई है। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि पटना एम्स में कोराना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हो चुकी है और वहां भर्ती कोरोना वायरस संक्रमित एक अन्य मरीज (इटली से आई एक महिला) को पृथक रखा गया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बताया कि सैफ पटना एम्स में भर्ती होने के पूर्व कहां-कहां इलाज कराया और किन-किन लोगों के संपर्क में रहा उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। पटना एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार ने रविवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित उक्त मरीज की मौत कल सुबह उनके अस्पताल में हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये मरीज कतर से आया था और उनकी किडनी फेल होने के कारण उन्हें पृथक रखा गया था। बिहार के मुंगेर जिला निवासी सैफ को 20 मार्च को पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना एम्स के अधीक्षक डॉ. सी एम सिंह ने बताया कि उक्त मरीज के सैंपल को जांच के लिए 20 मार्च को ही आरएमआरआई भेजा गया था पर जांच रिपोर्ट उसकी मौत के बाद कल शाम को मिली थी। उन्होंने बताया कि पटना एम्स में वर्तमान में कोरोना वायरस से संदिग्ध छह मरीज भर्ती है जिनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है ।

दूसरे पॉजिटिव शख्स का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि जिस मरीज की मौत हुई है, वह पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किडनी का इलाज करा रहा था। उनके अनुसार वह मुंगेर जिला का निवासी था।  



पटना के आरएमआरआई के निदेशक डॉ. प्रदीप दास के अनुसार देर रात जांच में दो कोरोना पॉजिटव मामले मिले हैं। उन्होंने बताया कि रात तक 114 सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें शाम तक सैंपल की जांच पूरी हो चुकी थी।

उनमें से किसी में भी कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं मिला, लेकिन देर रात बाकी 14 सैंपल की जांच के दौरान दो नमूनों की रिपोर्ट को पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व प्रधान सचिव को दी गई है।


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार-नेपाल सीमा के 49 आवागमन केंद्रों पर भी अभी तक कुल 253089 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। पटना और गया एयरपोर्ट पर भी 20235 यात्रियों की जांच की गई है।

देश में अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 340 से ज्यादा हो गई है। इनमें 283 भारतीय और 41 विदेशी शामिल हैं। वहीं, 24 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं जबकि छह लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed