{"_id":"5e74d1968ebc3e6fbc2822e8","slug":"coronavirus-information-on-mobiles-of-soldiers-on-leave-in-paramilitary-forces-stay-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: अर्धसैनिक बलों में छुट्टी पर गए जवानों को मोबाइल पर सूचना, आप घर ही रहें ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस: अर्धसैनिक बलों में छुट्टी पर गए जवानों को मोबाइल पर सूचना, आप घर ही रहें
Fri, 20 Mar 2020 07:52 PM IST
अमित कुमार
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर कोरोनावायरस का व्यापक असर पड़ा है। सीआरपीएफ सहित कई दूसरे सुरक्षा बलों में ट्रेनिंग एवं बल मुख्यालय में आला अफसरों से होने वाली निजी मुलाकात को टाला जा रहा है। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ ने अपनी कई यूनिट में छुट्टी पर गए जवानों को घर पर ही रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
जम्मू ट्रान्जिट कैंप पर जिन जवानों को अगले दो दिन में रिपोर्ट करना था, उन्हें मोबाइल फोन पर यह सूचना दी जा रही है कि वे अगले 15 दिनों तक घर पर ही रहें। उनकी छुट्टी बढ़ा दी गई है।इसके अलावा उन जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, जिन्हें एक दो दिन में अपने घर जाना था।ऐसे जवानों को केवल विषम परिस्थितियों में ही छुट्टी पर जाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इस तरह के आदेशों का मतलब है कि कोरोना के संक्रमण की वजह से जवानों को किसी भी तरह की यात्रा करने से रोका जाए। इसके साथ ही सीआरपीएफ ने दिल्ली में अपने मुख्यालय पर आला अफसरों और जवानों की मुलाकात बंद कर दी है। बल मुख्यालय की ओर से सभी यूनिट में यह संदेश भिजवा दिया गया है कि कोई भी जवान अपनी समस्या या शिकायत लेकर मुख्यालय में न आए। अगर कोई ऐसी दिक्कत है कि जवान की बात आला अफसरों तक पहुंचानी बहुत जरूरी है, तो ही जवान को बल मुख्यालय आने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों सीआरपीएफ ने एक आदेश जारी कर कहा था कि कोई भी जवान सप्ताह में पांच दिन बल मुख्यालय आकर आला अफसरों से मिल सकता है। इसके लिए दोपहर को एक बजे का समय तय किया गया था। अब सभी मुलाकात रद्द कर दी गई हैं।