फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Indians recovered from the shock of the epidemic, increased urge for clean life, good food and health

कोरोना : महामारी के झटके से संभले भारतीय, स्वच्छ जीवन-अच्छा भोजन और सेहत की बढ़ी ललक

Thu, 07 Apr 2022 06:36 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 07 Apr 2022 06:36 AM IST
सार

कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया में कई बदलाव हुए हैं। इनमें से एक और सबसे अहम यह है कि लोग स्वच्छता के प्रति पहले से कहीं अधिक जागरूक हुए हैं। 47 फीसदी भारतीय घरों में घर और टॉयलेट की सफाई पर जोर दिया जाने लगा है। 91 फीसदी लोग पहले के मुकाबले ज्यादा हाथ धोते हैं। रोगाणुओं से बचाव करने वाले सैनिटाइजर और हैंडवॉश जैसे उत्पाद बड़ी संख्या में लोगों के घरों का स्थायी हिस्सा बन गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus : Indians recovered from the shock of the epidemic, increased urge for clean life, good food and health
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना महामारी के झटके ने दुनिया को स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए ज्यादा जागरूक बना दिया है। भारतीयों में भी साफ-सुथरे जीवन, अच्छे खान-पान और सेहत की सुरक्षा को लेकर चिंता और ललक बढ़ गई है। कोरोनाकाल में फेसबुक की बोस्टन कंसल्टिंग समूह के साथ तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट- टर्न द टाइड में सामने आया कि देश में स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा के बारे में जानने के लिए ऑनलाइन सर्च में 120 फीसदी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

 

40 फीसदी भारतीयों ने पहले के मुकाबले ज्यादा विटामिन, आयुर्वेदिक वस्तुएं और पोषक तत्व खरीदने की इच्छा जाहिर की। लॉकडाउन के बाद से ही ताजा भोजन और घरेलू साफ-सफाई की वस्तुओं की ओर लोगों का रुझान काफी बढ़ा है। साथ ही डिब्बाबंद पदार्थों को लेकर भी सावधानी बरती जाने लगी है। सर्वे में 44 फीसदी भारतीयों ने स्वस्थ व ताजा खाने पर खर्च बढ़ाने की बात कही। वहीं, 85 फीसदी परिवारों ने कहा कि उनकी यह आदत आगामी महीनों में भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी ने लोगों को घर के बने भोजन की अहमियत का अहसास कराने में बड़ी भूमिका निभाई। सर्वे में 18-45 साल के आयु वर्ग वाले अधिकांश लोगों ने माना कि उनका ध्यान घर में पके खाने पर ही रहेगा। 47 फीसदी भारतीय घरों में घर और टॉयलेट की सफाई पर जोर दिया जाने लगा है। 91 फीसदी लोग पहले के मुकाबले ज्यादा हाथ धोते हैं। रोगाणुओं से बचाव करने वाले सैनिटाइजर और हैंडवॉश जैसे उत्पाद बड़ी संख्या में लोगों के घरों का स्थायी हिस्सा बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में इन उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ। पहली लहर में तो यह वृद्धि 14 गुना थी। प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले उत्पादों के बारे में जानने को लेकर होने वाले ऑनलाइन सर्च में करीब डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। नए ऑनलाइन खरीदारों में होम केयर, निजी देखभाल और कॉस्मेटिक उत्पादों की संख्या क्रमश 1.45, 1.3 और 1.35 गुना बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed