काम की खबर: अमेरिका जाने के लिए यह कागजात दिखाना जरूरी, आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट भी मान्य
भारतीय यात्रियों को अमेरिका की यात्रा करने के लिए बाइडन सरकार ने कुछ मामलों में राहत दी है। भारत से अमेरिका जाने वाले योग्य यात्री आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट और कोविड से ठीक होने के कागजात दिखाकर यात्रा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामलों में जारी बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए अमेरिका ने 4 मई से अनिश्चितकाल तक के लिए भारत से आने जाने वालों पर रोक लगा दी थी, लेकिन शनिवार को बाइडन सरकार ने कुछ मामलों में राहत दी है। भारत से अमेरिका जाने वाले योग्य यात्री आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट और कोविड से ठीक होने के कागजात दिखाकर यात्रा कर सकते हैं। अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बाइडन सरकार ने वर्तमान में भारत में रह रहे अपने नागरिकों, स्थायी निवासियों और अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थी को अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए भारत से अमेरिका जाने वाले यात्रियों को कोविड से ठीक होने के कागजात, निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट व अन्य यात्री संबंधी दस्तावेज दिखाने होंगे।
अमेरिकी दूतावास की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए (दो वर्ष एवं इससे ज्यादा के) आवश्यक है कि वह यात्रा से तीन दिन पहले कोविड-19 की जांच कराए। कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव होनी चाहिए, जिसे विमान में सवार होने से पहले एयरलाइंस कर्मियों को दिखाना होगा।
ऐसे कर सकते हैं अमेरिका की यात्रा
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यूनाइटेड एयरलाइंस और एअर इंडिया वर्तमान में भारत से अमेरिका के लिए साप्ताहिक सीधी उड़ानों का संचालन कर रही हैं। इसके अलावा एयर फ्रांस, लुफ्थहांसा और कतर एयरवेज पर पेरिस, फ्रैंकफर्ट और दोहा होते हुए भी उड़ानों का विकल्प मौजूद है। विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका के जो नागरिक भारत से आना चाहते हैं, उन्हें एयरलाइन के माध्यम से टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
अमेरिका आने की किनको मिलेगी छूट?
भारत में कोविड-19 के प्रकोप के चलते ऐसा किया गया। अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध में जिन लोगों को राहत दी गई है, उनमें अमेरिकी नागरिक, ग्रीन कार्ड धारकों और उनके गैर-अमेरिकी जीवनसाथी और बच्चों अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दी गई है।इसके अलावा कुछ श्रेणियों में छात्रों, शिक्षाविदों और पत्रकारों को भी छूट दी गई है।