कोरोनावायरस: वुहान से भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को लेकर आया वायुसेना का विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस के केंद्र चीन के वुहान इलाके में फंसे भारतीयों को लाने के लिए गया भारतीय वायुसेना का विमान गुरुवार सुबह लौट आया है। वही जापान के तट पर खड़े क्रूज डायमंढ शिप में फंसे भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को वापस भारत लाया गया है। जिसमें से 16 भारतीय इस जानलेवा वायरस की चपेट में हैं। वहीं सभी को स्वास्थ्य के मद्देनजर 14 दिनों के लिए हरियाणा में मौजूद भारतीय सेना के मानेसर स्थित संगरोध सुविधा केंद्र भेजा गया है।
क्रूज शिप डायमंड से 119 भरातीयों को वापस लेकर आया एयर इंडिया का विमान
क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज जो पिछले कई दिनों से कोरोनावायरस की चपेट में आने के कारण जापान के तट पर खड़ा था। इसमे फंसे 119 भारतीयों को एयर इंडिया के विमान के जरिए एयरलिफ्ट कर लिया गया है। एयरलाइन की विशेष उड़ान से भारतीयों सहित पांच देशों के नागरिकों को गुरुवार सुबह दिल्ली लाया गया। ये पांच विदेशी श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के हैं। एयरलिफ्ट करने में मदद के लिए जापान को शुक्रिया कहा है।विदेश मंत्रालय का कहना है कि क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज में मौजूद भारतीयों में से 16 कोरोनावायरस की चपेट में पाए गए हैं। उन्हें आवश्यक मेडिकल सुविधा और इलाज दिया जा रहा है। यह सभी जापान के तट पर खड़े जहाज में फंसे हुए थे जिन्हें गुरुवार सुबह भारत वापस लाया गया है। सभी को 14 दिनों के लिए मानेसर स्थित संगरोध सुविधा भेजा गया है।
76 भारतीयों सहित 36 विदेशी नागरिकों को लेकर वापस आया वायुसेना का विशेष विमान
कोरोनावायरस के केंद्र चीन के वुहान इलाके में फंसे भारतीयों को लाने के लिए गया भारतीय वायुसेना का विमान गुरुवार सुबह लौट आया है। विमान में 112 नागरिक सवार थे। जिसमें 76 भारतीय और 36 विदेशी नागरिक हैं। ये विदेशी नागरिक बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और मदागास्कार से हैं। सरकार ने एयरलिफ्ट करने में मदद के लिए चीन को शुक्रिया कहा है।वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अपने साथ 15 टन मेडिकल सामान लेकर गया था। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन एके पटनायक ने बुधवार को पत्रकारों को बताया था कि यह विमान इस समय मेडिकल मिशन पर है और इसकी वापसी एक दिन बाद होगी। इससे पहले क्रूज डायमंड शिप में फंसे भारतीयों और विदेशी नागरिकों को एयर इंडिया के विमान के जरिए एयरलिफ्ट किया गया था।
Indo-Tibetan Border Police (ITBP): The 112 evacuees who were brought to Delhi today from Wuhan, China by C-17 Globemaster aircraft of Indian Air Force (IAF), screened by ITBP and sent to the quarantine facility in Chhawla. #COVID19 https://t.co/n6ayRweDFv pic.twitter.com/sld1ghLRJs
— ANI (@ANI) February 27, 2020
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, 'वुहान से वापस आया वायुसेना का विमान 76 भारतीयों और सात देशों के 36 नागरिकों को वापस ले आया है। ये विदेशी नागरिक बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और मदागास्कार से हैं। मदद के लिए चीन सरकार का शुक्रिया।' सभी नागरिकों की आईटीबीपी ने जांच की और उन्हें छावला के संगरोध केंद्र भेज दिया है।