फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Indian Air Force flight brought back 76 Indians, 36 nationals from 7 countries to India

कोरोनावायरस: वुहान से भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को लेकर आया वायुसेना का विमान

Thu, 27 Feb 2020 08:25 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 27 Feb 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Indian Air Force flight brought back 76 Indians, 36 nationals from 7 countries to India
भारतीयों को वापस लेकर स्वदेश पहुंचा वायुसेना का विमान - फोटो : ANI

कोरोनावायरस के केंद्र चीन के वुहान इलाके में फंसे भारतीयों को लाने के लिए गया भारतीय वायुसेना का विमान गुरुवार सुबह लौट आया है। वही जापान के तट पर खड़े क्रूज डायमंढ शिप में फंसे भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को वापस भारत लाया गया है। जिसमें से 16 भारतीय इस जानलेवा वायरस की चपेट में हैं। वहीं सभी को स्वास्थ्य के मद्देनजर 14 दिनों के लिए हरियाणा में मौजूद भारतीय सेना के मानेसर स्थित संगरोध सुविधा केंद्र भेजा गया है।

विज्ञापन


क्रूज शिप डायमंड से 119 भरातीयों को वापस लेकर आया एयर इंडिया का विमान

क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज जो पिछले कई दिनों से कोरोनावायरस की चपेट में आने के कारण जापान के तट पर खड़ा था। इसमे फंसे 119 भारतीयों को एयर इंडिया के विमान के जरिए एयरलिफ्ट कर लिया गया है। एयरलाइन की विशेष उड़ान से भारतीयों सहित पांच देशों के नागरिकों को गुरुवार सुबह दिल्ली लाया गया। ये पांच विदेशी श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के हैं। एयरलिफ्ट करने में मदद के लिए जापान को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय का कहना है कि क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज में मौजूद भारतीयों में से 16 कोरोनावायरस की चपेट में पाए गए हैं। उन्हें आवश्यक मेडिकल सुविधा और इलाज दिया जा रहा है। यह सभी जापान के तट पर खड़े जहाज में फंसे हुए थे जिन्हें गुरुवार सुबह भारत वापस लाया गया है। सभी को 14 दिनों के लिए मानेसर स्थित संगरोध सुविधा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

76 भारतीयों सहित 36 विदेशी नागरिकों को लेकर वापस आया वायुसेना का विशेष विमान

कोरोनावायरस के केंद्र चीन के वुहान इलाके में फंसे भारतीयों को लाने के लिए गया भारतीय वायुसेना का विमान गुरुवार सुबह लौट आया है। विमान में 112 नागरिक सवार थे। जिसमें 76 भारतीय और 36 विदेशी नागरिक हैं। ये विदेशी नागरिक बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और मदागास्कार से हैं। सरकार ने एयरलिफ्ट करने में मदद के लिए चीन को शुक्रिया कहा है।


वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अपने साथ 15 टन मेडिकल सामान लेकर गया था। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन एके पटनायक ने बुधवार को पत्रकारों को बताया था कि यह विमान इस समय मेडिकल मिशन पर है और इसकी वापसी एक दिन बाद होगी। इससे पहले क्रूज डायमंड शिप में फंसे भारतीयों और विदेशी नागरिकों को एयर इंडिया के विमान के जरिए एयरलिफ्ट किया गया था।
 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, 'वुहान से वापस आया वायुसेना का विमान 76 भारतीयों और सात देशों के 36 नागरिकों को वापस ले आया है। ये विदेशी नागरिक बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और मदागास्कार से हैं। मदद के लिए चीन सरकार का शुक्रिया।' सभी नागरिकों की आईटीबीपी ने जांच की और उन्हें छावला के संगरोध केंद्र भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed