फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India: Why PM Narendra Modi wore mask on his face while video conferencing with the state Chief Ministers on Lockdown

प्रधानमंत्री मुंह पर गमछानुमा रूमाल बांधकर क्यों आए मुख्यमंत्रियों के साथ स्क्रीन पर

Sun, 12 Apr 2020 02:53 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 Apr 2020 02:53 PM IST
सार

  • देना चाहा संदेश, आसानी से संभव है सुरक्षा, हीन भावना की जरूरत नहीं  
  • खेती का समय है, अपना गांव-कस्बा तो गमछा-रुमाल में जीता है
  • मास्क तो अभिजात्य या चिकित्सा वर्ग के लिए है

विज्ञापन
Coronavirus India: Why PM Narendra Modi wore mask on his face while video conferencing with the state Chief Ministers on Lockdown
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की नब्ज और उसकी जरूरत को समझने हैं। फिलहाल उनकी निगाह लॉकडाउन के दूसरे चरण पर है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्र की मानें तो प्रधानमंत्री ने मुंह पर गमछानुमा रुमाल बांधकर शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में इसकी शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन


मास्क, सैनिटाइजर तो चिकित्सा वर्ग, आभिजात्य वर्ग के लिए है
यह समय खेती-खलिहानी का है और प्रधानमंत्री जानते हैं कि समय देश में मास्क की किल्लत है। लेकिन किसानों की मजबूरी है कि खेती और कटाई के लिए उन्हें घर से बाहर निकलना होगा। मास्क महंगा है इसलिए किसान, मजदूर, खेतिहर और दिहाड़ी कामगार प्रतिदिन मास्क का खर्च नहीं उठा सकते। लेकिन उनके पास तौलिया, गमछा, या रूमाल जरूर होता है।
विज्ञापन


चिकित्सा विज्ञानियों का मानना है कि तौलिया, गमछा या रूमाल से मुंह और नाक को ढंकने के बाद कोविड-19 के संक्रमण से बचा जा सकता है। बशर्ते तौलिया, गमछा या रूमाल साफ रहे। प्रधानमंत्री किसान, गांव के निवासी की तरह यही संदेश देने के लिए मुंह पर गमछानुमा रूमाल बांधकर वीडियो कांफ्रेसिंग में स्क्रीन पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क में थे सभी मुख्यमंत्री 
शनिवार को हुई वीडियो कांफ्रेसिंग में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा हों या अन्य कई के चेहरे पर या तो मास्क लगा था या फिर गले में लटका था। लेकिन प्रधानमंत्री आम भारतवासी की तरह गमछे का संदेश देना चाहते थे ताकि भारतीय मॉडल को अपनाकर, बेवजह खर्च से बचकर, कोविड-19 का मुकाबला किया जा सके। 

छोटा साबुन, तौलिया, रुमाल लोग अपने साथ रखें
उत्तरी दिल्ली मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर राम का भी कहना है कि लोगों को कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। वह खेती, खालिहानी के लिए बाहर निकल रहे हैं तो साथ में छोटा साबुन, तौलिया, गमछा या रुमाल और एक बोतल पानी लेकर निकलें। तौलिया या गमछे से नाक, मुंह ढंके। कुछ समय बाद सहूलियत देखकर अपना हाथ साबुन से धोएं। दिन में कई बार धोएं। कुछ भी खाने से पहले धोएं। 


हाथ को नाक या मुंह पर ले जाने से पहले धोएं। जहां तक हो सके ले जाने से बचें। कम से कम दो मीटर की सामाजिक दूरी बना कर रखें। यदि साबुन न भी मिले तो मिट्टी, राख या बालू से अच्छी तरह से मलकर हाथ धोएं। इतनी सी सावधानी भी हमें कोविड-19 के संक्रमण से बचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed