फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus:India reports 281386 new COVID19 cases and 4106 deaths in the last 24 hours

कोरोना: 26 दिन बाद मिले तीन लाख से कम नए केस, नहीं थम रही मौत की रफ्तार, 24 घंटे में 4106 की गई जान

Mon, 17 May 2021 01:26 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 17 May 2021 01:26 PM IST
सार

देश में बीते 24 घंटे में 2.81 लाख लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,106 लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन
Coronavirus:India reports 281386 new COVID19 cases and 4106 deaths in the last 24 hours
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। देश में बीते 24 घंटे में 2.81 लाख लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,106 लोगों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राहत की बात ये है कि 26 दिन बाद पहली बार आज तीन लाख से कम कोरोना के नए मरीज मिले हैं। वहीं चिंता की बात ये है कि कोरोना की वजह से होने वाली मौतों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले करीब एक हफ्ते से हर रोज 4 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।  बता दें कि इससे पहले, 20 अप्रैल को कोरोना के 2.94 लाख नए मरीज मिले थे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 2,81,386 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,49,65,463 पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 4,106 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,74,390 पहुंच गई। बता दें कि देश में पिछले करीब एक हफ्ते से हर रोज कोरोना से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सक्रिय मामलों में मामूली से कमी
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक बार फिर सक्रिय मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,78,741 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 2,11,74,076 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक हो गई है, जिससे सक्रिय मामलों में कमी आई है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 35,16,997 पहुंच गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 14.9 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर में सुधार हुआ है और यह 84.81  प्रतिशत है।
 

देश में ऐसे बढ़े कोरोना के मरीज

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

अब तक इतने नमूनों की हुई जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक कुल 31,64,23,658 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 15,73,515 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed