फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India News Updates Covid-19 Cases : India reports 62258 new COVID case and 291 deaths Health Ministry

कोरोना संक्रमण हुआ बेकाबू: पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 62 हजार के पार, मौतों ने भी बढ़ाई चिंता

Sat, 27 Mar 2021 10:19 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 27 Mar 2021 10:19 AM IST
सार

  • देश में आज रिकॉर्ड 62,258 नए कोरोना मरीज मिले
  • एक बार फिर सक्रिय मामले साढ़े चार लाख के पार 
  • अब तक 5,81,09,773 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
Coronavirus India News Updates Covid-19 Cases : India reports 62258 new COVID case and 291 deaths Health Ministry
Covid 19 - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के आंकड़े डरा रहे हैं। हर दिन कोरोना संक्रमण के दैनिक मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है, इस पर नियंत्रण पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाईं जा रही हैं। देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 62 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं और 291 की संक्रमण से जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कोरोना वायरस को काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के एक साल बाद भी हालात भयावह हैं। सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं और इन्हीं राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


 स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 62,258 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कई महीनों बाद शनिवार को कोरोना मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,19,08,910 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 291 लोगों की जान गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,61,240 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में तेजी से बढ़े सक्रिय मामले 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 30,386 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,12,95,023 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम हो गई है। बता दें कि 15 फरवरी के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है, इसी के साथ सक्रिय मामले 4,52,647 पहुंच गए हैं। 

 

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सबसे अधिक मरीज 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 36,902 नए मरीज मिले। राज्य में 17,019 ठीक हुए, जबकि 112 की मौत हुई। राज्य में बीते दिन में मिले मरीजों का आंकड़ा महामारी की शुरुआत से अब तक एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 26 मार्च को यहां 35,952 केस आए थे। राज्य में अब तक 26.37 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,907 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 2.82 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में कल से नाइट कर्फ्यू रहेगा 
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 28 मार्च से पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान सभी मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।

दिल्ली: इस साल में पहली बार सबसे ज्यादा मरीज मिले
दिल्ली में शुक्रवार को 1,534 नए केस आए। यह इस साल एक दिन में मिलने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 25 मार्च को 1,515 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में यहां 971 मरीज ठीक हुए और 9 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.54 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.37 लाख ठीक हुए हैं और 10,987 ने जान गंवाई है। अभी 6,051 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed