फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India new cases deaths positivity rate, here is all you need to know

भारत में कोरोना: देश के 146 जिलों में 15 फीसदी से अधिक हो गई है संक्रमण दर

Wed, 21 Apr 2021 05:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 21 Apr 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus India new cases deaths positivity rate, here is all you need to know
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के बारे में बुधवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के 146 जिलों में कोविड-19 संक्रमण दर 15 फीसदी से अधिक है, जबकि 274 जिलों में यह दर पांच से 15 फीसदी के बीच है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महामारी की पहली लहर में 10 साल से कम उम्र के बच्चों में कोविड-19 के 4.03 फीसदी मामले थे, वहीं दूसरी लहर में 2.97 फीसदी मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


भूषण ने बताया कि कोवैक्सीन टीके की दूसरी खुराक दिए जाने के बाद करीब 0.04 फीसदी लोग संक्रमित मिले और कोविशील्ड की दूसरी खुराक दिए जाने के बाद 0.03 फीसदी संक्रमित मिले। महामारी की पहली लहर में 10 से 20 साल के आयुवर्ग में कोविड-19 के 8.07 फीसदी मामले आए थे, वहीं दूसरी लहर में 8.50 फीसदी मामले मिले। 20 से 30 साल के आयुवर्ग में पहली लहर में 20.41 फीसदी, वहीं दूसरी लहर में 19.35 फीसदी मामले रहे।
विज्ञापन


राजेश भूषण ने कहा कि भारत सरकार की ओर से आपूर्ति किए गए टीकों के आधार पर संचालित वैक्सीनेशन सेंटर निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे। इन केंद्रों में टीका लाभार्थियों की आयु सीमा 45 साल रहेगी। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी शामिल किया जाएगा।  केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देश में 13 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं और पिछले 24 घंटों में लगभग 30 लाख खुराकें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में लगभग 87 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी जा चुकी है और 79 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली खुराक मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख 57 हजार है। यह संख्या पिछले साल के हमारे अधिकतम संख्या की दोगुनी है। रिकवरी दर 85 फीसदी है जबकि, मृत्यु दर 1.17 फीसदी है। देशभर में 21 लाख से ज्यादा एक्टिव केस बने हुए हैं जो कि चिंताजनक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed