{"_id":"5f017039633e09566e5fea64","slug":"coronavirus-india-highest-single-day-spike-of-24-850-new-covid19-cases-and-613-deaths-in-last-24-hours-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 24850 नए मामले, 613 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 24850 नए मामले, 613 लोगों की मौत
Sun, 05 Jul 2020 11:46 AM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले
- फोटो : iStock
देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,73,165 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतकों की संख्या 19,268 हो गई।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 हजार से अधिक आए हैं। रविवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 4,09,082 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस समय देश में 2,44,814 रोगियों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, इस तरह अब तक करीब 60.77 प्रतिशत रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी रोगी भी शामिल हैं।
पिछले 24 घंटे में सामने आए मौत के 613 मामलों में 295 महाराष्ट्र से, 81 दिल्ली से, 65 तमिलनाडु से, 42 कर्नाटक से, 24 उत्तर प्रदेश से, 21 गुजरात से, 19 पश्चिम बंगाल से, 12 आंध्र प्रदेश से, नौ बिहार से, आठ जम्मू कश्मीर से, सात राजस्थान से, हरियाणा, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना से पांच-पांच, गोवा तथा झारखंड से दो-दो और हिमाचल प्रदेश से एक मामला सामने आया है।