फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India: 445 deaths and spike of 14,821 new COVID19 positive cases reported in India in last 24 hrs

देश में कोरोना वायरस के 14821 नए मामले सामने आए, कुल मरीजों की संख्या हुई 425282

Mon, 22 Jun 2020 11:49 AM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 22 Jun 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus India: 445 deaths and spike of 14,821 new COVID19 positive cases reported in India in last 24 hrs
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में सोमवार को कोविड-19 के 14,821 मामले सामने आने के बाद घातक कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,282 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 445 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 13,699 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार 11वें दिन 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


 सुबह आठ बजे तक अद्यतन आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है और अब तक 2,37,195 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 1,74,387 ऐसे लोग हैं जो अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।
विज्ञापन


वहीं एक मरीज विदेश चला गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में, कोविड-19 के कुल 9,440 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने की दर 55.77 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोमवार सुबह तक जिन 445 लोगों की मौत हुई है उनमें से 186 महाराष्ट्र से, 63 दिल्ली से, 53 तमिलनाडु से, 43 उत्तर प्रदेश से, 25 गुजरात से, 15 पश्चिम बंगाल से, 14 मध्यप्रदेश से, 12 राजस्थान से, 11 हरियाणा से, सात तेलंगाना से, पांच-पांच लोग आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से थे। वहीं ओडिशा के दो, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी और पंजाब के भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed