{"_id":"5ee56324b22f155a2233b5ac","slug":"coronavirus-in-maharashtra-vidarbha-is-the-safest-zone-for-corona-infection-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले में विदर्भ है सबसे सुरक्षित जोन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus in maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले में विदर्भ है सबसे सुरक्षित जोन
Sun, 14 Jun 2020 05:07 AM IST
संजीव कुमार झा
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। महाराष्ट्र कोई देश होता तो कोरोना मरीजों के मामले में दुनिया में 17वें नंबर पर होता। राज्य में ही विदर्भ जोन में कोरोना संक्रमण के सबसे कम मामले हैं और यह सबसे सुरक्षित जोन है।
विज्ञापन
प्रदेश में मुंबई समेत कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ पांच जोन हैं। विदर्भ के11 जिलों में विस्तृत विदर्भ में 2809 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं और 82 लोगों की जान गई है। इस जोन में नागपुर और अकोला दो डिवीजन हैं। नागपुर डिवीजन में नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरोली और चंद्रपुर जिले जबकि अकोला डिवीजन में अकोला, अमरावती, बुलढाणा, यवतमाल, वाशिम जिले आते हैं।
विज्ञापन
अकोला में 979 कोरोना संक्रमित हैं और 40 लोगों की मौत हुई है जबकि अमरावती में 324 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और 21 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य की उप राजधानी कहे जाने वाले नागपुर में 969 संक्रमित हैं और 12 की जान गई है। जबकि भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर में अभी तक कोरोनासंक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
| जिला | कोरोना मरीज | मृत्यु |
| नागपुर | 969 | 12 |
| वर्धा | 14 | 1 |
| भंडारा | 47 | 0 |
| गोंदिया | 68 | 0 |
| चंद्रपुर | 46 | 0 |
| गढ़चिरौली | 48 | 1 |
| अकोला | 979 | 40 |
| अमरावती | 324 | 21 |
| यवतमाल | 171 | 2 |
| बुलढाणा | 117 | 3 |
| वाशिम | 26 | 2 |