फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra updated news in Hindi Covid19 Positive cases and death toll rises Dharavi, Mumbai

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 23 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 891 हुई, अब तक 52 की मौत

Tue, 07 Apr 2020 12:59 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Apr 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra updated news in Hindi Covid19 Positive cases and death toll rises Dharavi, Mumbai
Mumbai, Dharavi - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में महाराष्ट्र कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसी बीच महाराष्ट्र में मंगलवार को 23 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 891 पर पहुंच गई है। वहीं, राज्य में अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन 23 नए मामलों में से 10 मामले मुंबई से, चार पुणे से, तीन अहमदनगर से, बुल्ढाणा और नागपुर से दो-दो मामले और सांगली और ठाणे से एक-एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के धारावी में दो नए मामले
मुंबई के धारावी में भी मंगलवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि धारावी एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी बस्ती इलाका है, जहां करीब 15 लाख लोग रहते हैं। दो नए मामले के साथ झुग्गी बस्ती में कुल मामलों की संख्या सात हो गई है। 



नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि मरीजों की उम्र 80 और 49 साल है और दोनों धारावी के डॉ. बलीगा नगर के निवासी हैं। ये दोनों पहले संक्रमित पाई गई 30 वर्षीय महिला के सम्पर्क में आए थे। धारावी में इससे पहले चार अन्य लोग संक्रमित पाए गए थे। इनमें 56 वर्षीय वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

धारावी के चार इलाके - डॉ. बलीगा नगर, वैभव अपार्टमेंट, मुकुंद नगर और मदीना नगर को सील कर दिया गया है और नगर निकाय अधिकारी नियमित रूप से उन क्षेत्रों में कीटाणुनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed