महाराष्ट्र में कोरोना से दो और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या हुई आठ, अब तक 203 संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में दो और कोरोना वायरस के मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़कर 203 हो गई है। शनिवार को एक 40 साल की महिला की केईएम अस्पताल में मौत हो गई। उसे सांस की तकलीफ थी। महिला की आज जांच रिपोर्ट आई जोकि पॉजिटिव थी। बुलढाणा में 45 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई, वह मधुमेह का रोगी था।
आठ लोगों की मौत के साथ महाराष्ट्र में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 203 हो गई है। आज प्रदेश में 22 नए मामले सामने आए। मुंबई से 10, पुणे से पांच, नागपुर से तीन, अहमदनगर से दो और सांगली, बुलढाणा और जलगांव से एक-एक नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, 35 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
Maharashtra: Death toll due to #COVID19 rises to 8, after 2 deaths today. A 40-yr-old woman died
विज्ञापन विज्ञापन
y'day at KEM Hospital due to severe breathlessness. Her COVID-19 positive status confirmed today. She was hypertensive too. A 45-yr-old man also died in Buldhana, he was diabetic. https://t.co/jdBDMBG971— ANI (@ANI) March 29, 2020
इससे सहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को यह जानकारी दी थी कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 196 हो गई। टोपे ने कहा था, 'तीन और मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है।
टोपे ने आगे कहा था कि राज्य में अबतक 34 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। लिहाजा अब 155 लोग इसकी चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है उन्हें छुट्टी की तारीख से 14 दिन बाद तक खुद को अनिवार्य रूप से अलग रखना होगा।
उन्होंने कहा, 'राज्य में कोरोना वायरस से 196 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से मुंबई और ठाणे क्षेत्र से 107, पुणे से 37, नागपुर से 13, अहमदनगर से 3, रत्नागिरि से एक, औरंगाबाद से एक, यवतमाल से 3, मिराज से 25, सतारा से 2, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, जलगांव, और बुलढाना से एक-एक मामला सामने आया है।