फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra all update: cases in Mumbai Pune Nagpur Thane CM Uddhav Thackeray

Coronavirus in Maharashtra: मुंबई में नौ लोगों की मौत, धारावी में तीन नए मामले सामने आए

Thu, 09 Apr 2020 04:02 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Apr 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra all update: cases in Mumbai Pune Nagpur Thane CM Uddhav Thackeray
coronavirus - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 162 नए मामले सामने आए है। अभी तक राज्य में इस खतरनाक वायरस से 1346 लोग संक्रमित है। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस से नौ लोगों की मौत हो गई। इस तरह इस जानलेवा वायरस से शहर में अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


नगर निगम ने बताया कि आज कोविड-19 की जांच में 79 लोग पॉजिटिव पाए गए, इस तरह देश की आर्थिक राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 775 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज छह मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 65 लोगों इस वायरस से ठीक हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्य में कोविड-19 के 85 फीसदी मामले मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे से सामने आए है। बता दें कि एमएमआर में मुंबई, थाणे और नवी मुंबई को शामिल किया जाता है। 

धारावी में एक मरीज की मौत, तीन नए संक्रमित मिले
दूसरी ओर, गुरुवार को मुंबई के धारावी इलाके में एक 70 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत हो गई है और इलाके में इस वायरस से तीन लोग संक्रमित पाए गए। बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस बात की जानकारी दी है। 

इस प्रकार इस क्षेत्र में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई और कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि कोरोना से संक्रमित कल्याणवाड़ी इलाके के एक निवासी की केइएम अस्पताल में मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुकुंद नगर के दो व्यक्ति और डॉ बालिगा नगर का रहने वाला एक 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए। इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। जहां से ये नए मरीज सामने आए हैं, उस इलाके को सील कर दिया गया है। 

वहीं, अधिकारियों ने आज धारावी में सभी सब्जी और फलों के फेरीवालों और विक्रेताओं को प्रतिबंधित क्षेत्र/बफर जोन में जाने पर प्रतिबंधित लगा दिया। क्षेत्र में केवल दवा की दुकानों को खुले रहने की अनुमति दी गई है। 

मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में अभी तक सामूदायिक प्रसारण की कोई सूचना नहीं है, लेकिन लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धारावी जैसे इलाकों में लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने की जरूरत है। मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे शहरों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

मुंबई में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, अधिकारियों ने शहर में सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया। मुंबई भारत का पहला ऐसा शहर है, जहां इस तरह का कोई नियम लागू किया गया है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में वायरस संक्रमण का जल्द पता लगाने के लिए तेजी से कोविड-19 परीक्षण शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार रैपिड परीक्षणों में स्वैब के बजाय रक्त के नमूनों का उपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि रक्त के नमूने के संग्रह के पांच मिनट के भीतर ही हमें पता चल जाएगा कि व्यक्ति ने कुछ एंटी-बॉडी (जो वायरस की उपस्थिति को इंगित करता है) विकसित किया है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed