फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra : 93 persons test Covid positive after feast in Buldhana s village

लापरवाही: महाराष्ट्र के एक गांव में कोरोना विस्फोट, तेरहवीं का भोज खाना पड़ा महंगा, 93 संक्रमित

Wed, 14 Apr 2021 03:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 14 Apr 2021 03:15 PM IST
सार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। आज रात से 15 दिन का मिनी लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस बीच प्रदेश के बुलढाणा जिले से लोगों की लापरवाही की डराने वाली खबर आई है। 

विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra : 93 persons test Covid positive after feast in Buldhana s village
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। आज रात से 15 दिन का मिनी लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस बीच प्रदेश के बुलढाणा जिले से लोगों की लापरवाही की डराने वाली खबर आई है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक गांव में भोज के बाद से कोरोना विस्फोट हो गया है। जब कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है, ऐसे में एक भोज में शामिल हुए लोगों में से 93 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बुलढाणा जिले के पोटा गांव में अब तक 93 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। स्थानीय अधिकारियों ने 700 से अधिक लोगों की जनसंख्या वाले पोटा गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में एक जांच शिविर में 15 ग्रामीण संक्रमित पाए गए थे और इसके कुछ दिन बाद आयोजित दूसरे शिविर में 78 लोगों में संक्रमण पाया गया था। एक कोरोना मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृत्यु भोज में आए ज्यादातर लोग संक्रमित
अधिकारी ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी, जिनमें कहा गया कि संक्रमण का शिकार होने से पहले ज्यादातर लोग पोटा में एक भोज में शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में खामगांव में कोविड-19 के एक रोगी की मौत होने के बाद पोटा में तेरहवीं (मृत्यु भोज) के भोज का आयोजन किया गया था। एक ग्रामीण ने बताया कि मृत्यु भोज में बहुत से लोग शामिल हुए थे।इनमें से कई लोगों के अब कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव को बनाया कंटेनमेंट जोन 

अधिकारी ने कहा कि गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। साथ ही शिविर लगाकर ज्यादा से जयादा लोगों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि लक्षण वाले मरीजों को कोविड केंद्र में स्थानांतरित किया जा रहा है और बिना लक्षण वाले संक्रमितों को घर पर ही पृथकवास में रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed