फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Updates Delhi Metro and Buses in Haryana will not be running on Janata Curfew

कोरोना वायरस : एक दिन में 61 पॉजिटिव, देश में 236 मरीज, दिल्ली मेट्रो-हरियाणा में बसें बंद

Sat, 21 Mar 2020 04:02 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 21 Mar 2020 04:02 AM IST
सार

  • लखनऊ-कानपुर, नोएडा को सैनेटाइज करने का आदेश
  • राजस्थान का भीलवाड़ा शहर सील, आने-जाने पर रोक
  • देश में 236 मरीज, 23 इलाज के बाद हो चुके ठीक
  • सिविल सेवा परीक्षा 2019 का साक्षात्कार भी टाला गया

विज्ञापन
Coronavirus in India Updates Delhi Metro and Buses in Haryana will not be running on Janata Curfew

विस्तार

कोरोना वायरस से निपटने के एहतियाती कदमों के बीच संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को एक दिन में 61 नए केस मिलने के साथ देश में मरीजों की संख्या 236 पहुंच गई। इस बीच, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सभी शॉपिंग माल बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में राशन, दूध और मेडिकल स्टोर्स को छोड़ सभी दुकानें तीन दिन बंद रहेंगी। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक डॉक्टर के पॉजिटिव और दो संदिग्ध मरीज मिलने के बाद पूरे शहर को सील कर दिया गया। वहां आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवाड़ को लॉकडाउन कर दिया गया। संक्रमण से पहली बार देश में शहर बंद हुए हैं। रविवार को जनता कर्फ्यू के लिए मेट्रो और हरियाणा में बस सेवा बंद रहेगी। संघ लोक सेवा आयोग ने 23 मार्च से 3 अप्रैल तक होने वाली मुख्य परीक्षा-2019 का साक्षात्कार टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, लद्दाख, तमिलनाडु, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 51 संक्रमित मरीज मिले। इनमें सात विदेशी हैं। मंत्रालय के अनुसार 236 में से 23 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है, जबकि एक सिंगापुर जा चुका है। बाकी का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 


साथ ही 6,700 से ज्यादा को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है। अब तक जिन चार की मौत हुई, उनकी उम्र 64 साल से ज्यादा थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया, अब तक पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए 206 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 13,486 व्यक्तियों के 14,376 नमूनों की जांच की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed