फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 37 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा 19 हजार के पार

Fri, 08 May 2020 10:36 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 08 May 2020 10:36 PM IST
खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3390 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 56,342 हो गई है, जिनमें 37,916 सक्रिय हैं, 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश में 54, कर्नाटक में 45 और राजस्थान में 64 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 May 8 Day fourty five of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:26 PM, 08-May-2020

असम सरकार ने शराब पर 25 फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है

असम सरकार ने शराब पर 25 फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी उद्योग और वाणिज्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने दी।

जम्मू और कश्मीर में सभी शैक्षणिक/प्रशिक्षण संस्थान 31 मई 2020 तक बंद रहेंगे
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में सभी शैक्षणिक/प्रशिक्षण संस्थान 31 मई 2020 तक बंद रहेंगे: जम्मू और कश्मीर सरकार
10:24 PM, 08-May-2020

एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया और डॉ. मनीष सुरेजा स्पेशल आईएएफ विमान से अहमदाबाद रवाना

गृह मंत्री के निर्देश के बाद एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया और डॉ. मनीष सुरेजा स्पेशल आईएएफ विमान से अहमदाबाद रवाना हुए। वह सिविल अस्पताल और एसवीपी अस्पताल में डॉक्टरों को कोविड के इलाज के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
10:11 PM, 08-May-2020

राजस्थान में आज कोरोना के 152 नए केस

राजस्थान में आज कोरोना के 152 नए केस रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संख्या बढ़कर 3579 हो गई है। अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
09:11 PM, 08-May-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे के साथ फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे के साथ फोन पर बातचीत की। उन्होंने कोरोना महामारी के कारण इटली में हुई मौतों लिए अपनी संवेदना व्यक्त की: प्रधानमंत्री कार्यालय
09:02 PM, 08-May-2020

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 37 लोगों की मौत

मुंबई में आज 748 नए केस रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 11,678 पहुंच गया। वहीं, राज्य (महाराष्ट्र) में आज 1089 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या 19063 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 37 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में मौत का आंकड़ा 731 हो गया है, जबकि 3470 लोग ठीक हो चुके हैं।
08:51 PM, 08-May-2020

हरियाणा में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 647 हुई

हरियाणा में आज 22 नए पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 647 हो गई है: हरियाणा सरकार

झारखंड में आज कोई पॉजिटिव मामला नहीं
झारखंड में आज रात 8 बजे तक कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 132 हो गई है: झारखंड स्वास्थ्य विभाग

 हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 10 हुई
कांगड़ा, चंबा और ऊना जिलों में से एक-एक लोग कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 10 हो गई है। चंबा में जिसे पॉजिटिव पाया गया है वह दो साल की लड़की हैः राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान
विज्ञापन
विज्ञापन
08:30 PM, 08-May-2020

राज्य में अब तक कोरोना के 18 हजार पॉजिटिव केस- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि औरंगाबाद का हादसा बहुत दर्दनाक है। मैं प्रवासी मजदूरों से अपील करता हूं कि परेशान न हों। हम सभी राज्यों के साथ संपर्क में हैं। कुछ दिन और धैर्य रखें। महाराष्ट्र सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से अफवाह है कि मुंबई में सेना लगाई जाएगी। मुंबई में ऐसी कोई जरूरत नहीं है। आप खुद से अनुशासन में रहें यही काफी है। राज्य में अब तक कोरोना के 18 हजार पॉजिटिव केस हैं। यह बहुत बड़ी संख्या है। 3250 मरीज ठीक हो गए हैं। 
07:56 PM, 08-May-2020

मुंबई के धारावी में आज 25 नए कोरोना पॉजिटिव मामले

मुंबई के धारावी में आज 25 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 808 हो गई है। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है: बृहन्मुंबई नगर निगम 

पश्चिम बंगाल में आज 130 नए मामले
पश्चिम बंगाल में आज 130 नए पॉजिटिव केस सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1678 पहुंच गई है और अब तक राज्य में कोरोना के कारण 88 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

48 दिनों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट अमेरिका में लैंड की
भारत से 80 यात्रियों के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI173 संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर लैंड की है। यह पहली फ्लाइट हैं जो 48 दिनों के बाद आज अमेरिका में लैंड की है।
07:51 PM, 08-May-2020

उत्तराखंड पुलिस ने मुख्यमंत्री राहत कोष-उत्तराखंड को 3,11,27,014 रुपये का योगदान दिया

कोरोना से लड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने मुख्यमंत्री राहत कोष-उत्तराखंड को 3,11,27,014 रुपये का योगदान दिया।

भारतीय रेलवे ने अब तक पूरे देश में 251 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं
भारतीय रेलवे ने अब तक पूरे देश में 251 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। कल देश के विभिन्न हिस्सों से 61 ट्रेनें रवाना हुई थीं। आज के लिए योजना बनाई गई 53 ट्रेनों में से अब तक 43 ट्रेनें रवाना हुई हैं: भारतीय रेलवे अधिकारी

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने कर्फ्यू में दी छूट को बढ़ाया 
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने कर्फ्यू में छूट को 5 घंटे से बढ़ाकर 7 घंटे करने को मंजूरी दे दी है: राज्य सरकार
07:31 PM, 08-May-2020

झारखंड में पान मसाला की बिक्री पर लगा एक साल का प्रतिबंध

झारखंड सरकार राज्य में मैग्नीशियम कार्बोनेट युक्त पान मसाला के निर्माण, स्टोरेज, वितरण या बिक्री पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया है।
 

मद्रास हाई कोर्ट ने लॉकडाउन के अंत तक ऑनलाइन शराब बिक्री की अनुमति दी
मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु में शराब की दुकानों के खुलने के एक दिन बाद ही उन्हें बंद करने का आदेश देते हुए कहा, उसके दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। मगर कोर्ट ने लॉकडाउन के अंत तक ऑनलाइन और डोर डिलीवरी के माध्यम से शराब की बिक्री की अनुमति दी है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed