Coronavirus in India: महाराष्ट्र में आज 2033 नए मामले और 51 लोगों की मौत
{"_id":"5ec184d38ebc3e908b260c73","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-18-day-fifty-five-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India: महाराष्ट्र में आज 2033 नए मामले और 51 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 18 May 2020 11:43 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 18 May 2020 11:43 PM IST
खास बातें
- पिछले 24 घंटे में कुल 2,715 कोरोना मरीजों के ठीक होने की सूचना मिली है। वर्तमान में रिकवरी रेट 38.29 फीसदी है। भारत में अब तक प्रति लाख जनसंख्या पर लगभग 7.1 मामले हैं: भारत सरकार
- दिल्ली में अब तक कोरोना के 10,054 मामले आए हैं। 4485 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और राजधानी में अब तक 160 मौतें हो चुकी हैं।
- पश्चिम बंगाल में भी 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- केंद्र सरकार की जनविरोधी शर्तें स्वीकार नहीं
- पिछले 24 घंटे में 5242 नए मामले सामने आए हैं और 157 लोगों की मौत हुई।
- देशभर में कुल पॉजिटिव मामले 96,169 हो गए हैं, जिनमें से 56,316 सक्रिय हैं, 36,824 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक 3,029 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:42 PM, 18-May-2020
गुजरात के दिशानिर्देश
स्कूल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। ब्यूटी पार्लर और सैलून केवल नॉन-कंटेनमेंट जोन में संचालित करने की अनुमति होगी: मुख्यमंत्री विजय रूपाणी10:48 PM, 18-May-2020
तेलंगाना में आज 41 नए मामले रिपोर्ट किए गए
तेलंगाना में आज 41 नए मामले रिपोर्ट किए गए। कुल मामलों की संख्या अब 1592 हो गई है, जिनमें 1002 मरीजों की छुट्टी हो गई है, 556 मामले सक्रिय हैं और 34 लोगों की मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग
पुडुचेरीः शराब की दुकानों और शराब पर कोरोना फीस लगाया जाएगा
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के अनुसार बुधवार से खुलने वाली शराब की दुकानों और शराब पर कोरोना फीस लगाया जाएगा।
दो लाख लोग राज्य छोड़कर जा चुके हैं: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
सरकार की वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले 11 लाख लोगों में दो लाख लोग राज्य छोड़कर जा चुके हैं। पंजाब से हर दिन 20 ट्रेनें जा रही हैं। सोमवार को 15 यूपी के लिए और छह बिहार के लिए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लिए ज्यादा ट्रेनों की जरूरत है, लेकिन क्वारंटीन के लिए जगह नहीं होने के कारण से राज्य लोगों को लेने को तैयार नहीं: पंजाब सीएमओ
पुडुचेरीः शराब की दुकानों और शराब पर कोरोना फीस लगाया जाएगा
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के अनुसार बुधवार से खुलने वाली शराब की दुकानों और शराब पर कोरोना फीस लगाया जाएगा।
दो लाख लोग राज्य छोड़कर जा चुके हैं: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
सरकार की वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले 11 लाख लोगों में दो लाख लोग राज्य छोड़कर जा चुके हैं। पंजाब से हर दिन 20 ट्रेनें जा रही हैं। सोमवार को 15 यूपी के लिए और छह बिहार के लिए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लिए ज्यादा ट्रेनों की जरूरत है, लेकिन क्वारंटीन के लिए जगह नहीं होने के कारण से राज्य लोगों को लेने को तैयार नहीं: पंजाब सीएमओ
विज्ञापन
10:34 PM, 18-May-2020
छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल 36 सक्रिय मामले
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से आज दो मामले सामने आए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है। राज्य में कुल सक्रिय मामले 36 हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
10:20 PM, 18-May-2020
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 90 हुई
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले अब 90 हो चुके हैं। 41 सक्रिय केस हैं, 42 ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश
09:51 PM, 18-May-2020
राजस्थान में आज 305 नए मामले, सात लोगों ने तोड़ा दम
राजस्थान में आज कोरोना के 305 नए मामले सामने आए और सात लोगों की जान चली गई। यह आंकड़ा रात नौ बजे तक का है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 5507 हो गई है, जिनमें 2151 मामले सक्रिय हैं और 138 लोगों की अब तक कोरोना के कारण मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग
09:45 PM, 18-May-2020
केंद्र ने उपसचिव स्तर के नीचे के अपने 50 प्रतिशत कनिष्ठ कर्मचारियों से कार्यालय आने को कहा
केंद्र ने सोमवार को उपसचिव स्तर के नीचे के अपने 50 प्रतिशत कनिष्ठ कर्मचारियों से कार्यालय आने को कहा है। कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से अभी तक इस श्रेणी में आने वाले महज 33 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालय आने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:37 PM, 18-May-2020
गोवा में कोरोना के 35 नए मामले
गोवा में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 41 हो गई है। शनिवार को इटली से 404 लोग गोवा आएंगे। उन सभी का स्वाब टेस्ट किया जाएगा। अगर कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे कोरोना अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगाः गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
09:33 PM, 18-May-2020
महाराष्ट्र में आज 2033 नए मामले और 51 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना के 2033 नए मामले सामने आए और 51 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 35,058 है, जिनमें 25392 मामले सक्रिय हैं और अब तक 1249 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
झारखंड में कल से खुलेंगी शराब की दुकानें
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कल से राज्य में शराब की दुकानें खुलेंगी।
झारखंड में कल से खुलेंगी शराब की दुकानें
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कल से राज्य में शराब की दुकानें खुलेंगी।
09:17 PM, 18-May-2020
मुंबई में आज 1185 नए मामले, 23 लोगों की मौत
मुंबई में आज 1185 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 23 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 21,152 हो गई है, जिनमें 757 मौतें शामिल हैं: बृहन्मुंबई नगर निगम09:15 PM, 18-May-2020
मुंबई में अब तक 5000 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं- उद्धव ठाकरे
अब तक मुंबई में कोरोना के 19,967 पॉजिटिव मरीज हैं। अब तक 5000 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक हमने पांच लाख से अधिक प्रवासियों की सुरक्षित राज्य वापसी की व्यवस्था की है। मैं उनसे पैदल यात्रा न करने की अपील करता हूं। हम उनके लिए ट्रेनों और बसों की व्यवस्था कर रहे हैं: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे