Coronavirus in India Live Updates: राजस्थान में आज 242 नए मामले, पांच की मौत
{"_id":"5ec032d88ebc3e905e2bbbe9","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-17-day-fifty-four-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live Updates: राजस्थान में आज 242 नए मामले, पांच की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 17 May 2020 11:44 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 17 May 2020 11:44 PM IST
खास बातें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4987 नए मामले सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 90,927 हो गई है, जिनमें 53,946 सक्रिय हैं, 34,109 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2,872 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:44 PM, 17-May-2020
पुणे में पिछले 24 घंटे में 223 नए मामले और नौ लोगों की मौत
महाराष्ट्र: पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में 223 नए मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 206 और संक्रमितों की संख्या 4018 पहुंच गई है। आज 62 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं जिसके बाद यहां ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2014 हो गई है।11:18 PM, 17-May-2020
गोवा में नौ और पॉजिटिव मामले
गोवा में नौ और पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो गई है, जिसमें 22 मामले सक्रिय हैं और सात मरीज ठीक हो गए हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
11:14 PM, 17-May-2020
रिस्क प्रोफाइलिंग के हिसाब से केंद्र की गाइडलाइंस लागू की जाएंगी- हिमाचल सरकार
राज्य में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा और रिस्क प्रोफाइलिंग के हिसाब से केंद्र की गाइडलाइंस लागू की जाएंगी। कर्फ्यू का समय जिला अधिकारी निर्धारित कर सकते हैं: हिमाचल सरकार
10:53 PM, 17-May-2020
पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद राजस्थान ने भी राज्य में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है।
Government of Rajasthan extends #COVID19 lockdown in the state till 31st May 2020. pic.twitter.com/B90KCIph7m
— ANI (@ANI) May 17, 2020
10:51 PM, 17-May-2020
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिए निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को रेड/ऑरेंज और ग्रीन जोन निर्धारित करने का निर्देश दिए हैं। कंटेनमेंट और बफर जोन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने जोन बांटने का मानदंड भी बताया है। यह प्रति लाख जनसंख्या पर केसों की संख्या, डबलिंग और मृत्यु दर पर आधारित होगा।
10:45 PM, 17-May-2020
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखा पत्र
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर 31 मई तक विस्तारित लॉकडाउन के लिए जारी किए गए नए दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने दिशानिर्देशों को कम नहीं करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा गृह सचिव ने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा श्रमित स्पेशल ट्रेन चलाने में सहयोग करें। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने भी आश्वासन दिया है कि अगर राज्य तुरंत मंजूरी दे दें तो ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 PM, 17-May-2020
राजस्थान में आज 242 नए मामले, पांच की मौत
राजस्थान में आज 242 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 5202 हो गई है। 2016 सक्रिय मामले हैं, जबकि कोरोना के कारण मरने वालों का आंकड़ा 131 पहुंच गया हैः स्वास्थ्य विभाग
10:36 PM, 17-May-2020
बिहार में कोरोना के 33 और मामले
बिहार में कोरोना के 33 और मामले। इसके साथ ही राज्य में कुल मामले बढ़कर 1284 हो गए हैं: प्रधान सचिव स्वास्थ्य
10:17 PM, 17-May-2020
WHO की विश्व स्वास्थ्य सभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन 18 और 19 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन की विश्व स्वास्थ्य सभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan will represent India at the World Health Assembly of the World Health Organization on 18th & 19th May. (File pic) pic.twitter.com/yhtUyusMVe
— ANI (@ANI) May 17, 2020
09:59 PM, 17-May-2020
जम्मू और कश्मीर सरकार ने आदेश दिया है कि तीन मई को सरकार द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन दिशानिर्देश जम्मू-कश्मीर में 19 मई 2020 तक जारी रहेंगे।
Govt of Jammu & Kashmir has ordered that the lockdown guidelines issued by govt on 3rd May shall continue to remain valid in J&K till 19th May, 2020 pic.twitter.com/ZzB0ivbZoE
— ANI (@ANI) May 17, 2020