Coronavirus in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से 15 मई तक लॉकडाउन पर मांगा सुझाव
{"_id":"5eb83fac6bde4d46b94aad7a","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-may-11-day-forty-eight-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से 15 मई तक लॉकडाउन पर मांगा सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 11 May 2020 11:36 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 11 May 2020 11:36 PM IST
खास बातें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4213 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 67,152 हो गई है, जिनमें 44,029 सक्रिय हैं, 20,917 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2206 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 126, ओडिशा में 14, बिहार में 11, कर्नाटक में 10 और आंध्र प्रदेश में 38 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:35 PM, 11-May-2020
त्रिपुराः बीएसएफ के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
धालई जिले में आज 750 नागरिक और बीएसएफ में कोरोना का टेस्ट किया गया, जिसमें बीएसएफ के दो अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया: त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब
10:53 PM, 11-May-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से 15 मई तक मांगा सुझाव, इन बातों से कराया अवगत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से 15 मई तक लॉकडाउन पर अंतिम सुझाव देने को कहा है। उन्होंने राज्यों से लॉकडाउन से निपटने के संबंध में व्यापक रणनीति बनाने को कहा है। पीएम मोदी ने कहा लॉकडाउन में क्रमिक ढील के दौरान और बाद में विभिन्न बारीकियों से निपटने के लिए एक खाका बनाना चाहिए।
- पीएम मोदी ने कहा, भले ही हम लॉकडाउन में क्रमिक ढील दे रहे हैं लेकिन हमें लगातार याद रखना चाहिए कि जब तक हमें कोई टीका या समाधान नहीं मिल जाता है, तब तक वायरस से लड़ने के लिए हमारे पास सबसे बड़ा हथियार सोशल डिस्टेंसिंग है।
- पीएम मोदी ने कहा, हमारे सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए हमें एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी। मॉनसून की शुरुआत के बाद, कई गैर-कोरोना बीमारियों का प्रसार होगा, जिसके लिए हमें अपनी चिकित्सा और स्वास्थ्य प्रणाली और मजबूत करनी होगी।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि वे लगातार आशावादी बने हुए हैं। इस महामारी में जब एक भी राज्य ने निराशा नहीं दिखाई और यह सामूहिक संकल्प भारत को कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई में जीत दिलाएगा। पीएम ने कहा कि कोरोना के बाद का युग भी अवसर लाता है कि भारत को लाभ उठाना चाहिए।
- पीएम मोदी ने कहा कि हमें यह जरूर समझना चाहिए कि कोरोना के बाद से दुनिया बदल चुकी है। अब दुनिया प्री-कोरोना और पोस्ट-कोरोना होगी, जैसा कि विश्वयुद्ध के मामले में होता है। इससे हमारे काम करने के तरीके में बदलाव आएगा।
- प्रधानमंत्री ने '2 गज की दूरी' के महत्व पर जोर दिया और कई मुख्यमंत्रियों के द्वारा नाइट कर्फ्यू को लेकर दी गई सलाह से लोग चेतावनी महसूस करेंगे। उन्हें मुख्यमंत्रियों से निवेदन किया कि लॉकडाउन को लेकर विशेष फीडबैक दें।
- पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ाई में अच्छी सक्रियता दिखाने और जमीनी स्तर के अनुभव से जुड़ी कीमती सलाह के लिए मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद किया।
विज्ञापन
10:42 PM, 11-May-2020
दोबारा टेस्ट में नेगेटिव पाए गए एयर इंडिया के सभी पांचों पायलट
एयर इंडिया के सभी पांचों पायलटों का टेस्ट नेगेटिव आया है। इससे पहले ये सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
10:40 PM, 11-May-2020
सात मई को डोंगरी इलाके में 100-125 लोग एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में हिस्ला लेने के लिए जमा हुए थे। उन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और डिजास्टर मैनेजेमेंट ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया हैः मुंबई पुलिस
10:21 PM, 11-May-2020
मई के अंत तक लॉकडाउन का विस्तार किया जाए- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन पर जो भी निर्णय लिया जाता है, हम उससे सहमत होंगे, लेकिन हमारी सलाह है कि मई के अंत तक लॉकडाउन का विस्तार किया जाए।
10:18 PM, 11-May-2020
सरकार ने आज 14 राज्यों को 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किए
सरकार ने आज 14 राज्यों को 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जो 15वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित पोस्ट डिवलपमेंट रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की दूसरी मासिक किस्त है। यह राज्यों को कोरोना संकट के दौरान अतिरिक्त संसाधन प्रदान करेगा: वित्त मंत्री का कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
10:11 PM, 11-May-2020
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए आज रात 9:15 बजे तक लगभग 30,000 पीएनआर जनरेट किए गए और 54,000 से ज्यादा लोगों ने टिकट बुक किएः भारतीय रेलवे अधिकारी
By 9:15 pm, approximately 30,000 PNRs had been generated and reservations were issued to more than 54,000 passengers: Indian Railways official
— ANI (@ANI) May 11, 2020
09:52 PM, 11-May-2020
राजस्थान में आज 174 नए मामले, पांच लोगों ने तोड़ा दम
राजस्थान में आज कोरोना के 174 नए मामले रिपोर्ट किए गए और पांच लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3988 है और कोरोना के कारण अब तक 113 लोगों की मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग
09:38 PM, 11-May-2020
हमने 450 से अधिक 'श्रमिक विशेष ट्रेनें' चलाई हैं- रेलवे के कार्यकारी निदेशक
हमने 450 से अधिक 'श्रमिक विशेष ट्रेनें' चलाई हैं और पांच लाख से अधिक प्रवासियों को उनके राज्यों में पहुंचाया गया है। हमारा लक्ष्य एक दिन में 100 से अधिक ट्रेनें चलाने का है और हम इसे हासिल करेंगे: आर डी बाजपेयी, रेलवे के कार्यकारी निदेशक
09:36 PM, 11-May-2020
तमिलनाडु में 79 नए मामले
तमिलनाडु में 79 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1275 हो गई, जिनमें 444 सक्रिय मामले हैं, 801 ठीक/डिस्चार्ज और 30 मौतें शामिल हैं: तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग