फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में कोरोना: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5865, 170 की मौत, 478 हुए ठीक

Fri, 10 Apr 2020 01:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 10 Apr 2020 01:38 AM IST
खास बातें

देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, राजस्थान में 47, पंजाब में आठ, बिहार में 12, कर्नाटक में 10, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह, ओडिशा में दो और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना से आज पहली मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 591 नए मामले आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5865 हो गई है। जिसमें 5218 सक्रिय हैं, 478 लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 170 लोगों की मौत हुई है। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in India Live Updates News in Hindi Covid19 9th April Sixteenth day of lock down Corona pandemic
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

01:24 AM, 10-Apr-2020
ओडिशा में चार नए संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मामले 48 हो गए हैं।इनमें एक की मौत हुई है और दो ठीक हुए हैं।
 
01:24 AM, 10-Apr-2020
मध्य प्रदेश के इंदौर में 22 नए संक्रमित मिले हैं, जिसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 235 हो गई है। वहीं इस वायरस की वजह से यहां अब तक 23 लोगों की मौत हुई है।
 
विज्ञापन
01:23 AM, 10-Apr-2020
महाराष्ट्र के पुणे में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है, इसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। जिले के स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक पुणे में अब तक 209 संक्रमित मिले हैं।
 
11:18 PM, 09-Apr-2020
दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट में भर्ती तीन कैंसर मरीजों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
 
10:57 PM, 09-Apr-2020
बिहार में आज 20 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 17 व्यक्ति सिवान के एक परिवार के हैं। वे एक कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के परिजन हैं, जो ओमान से लौटा था। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 58 हो गए हैं: संजय कुमार, प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य (बिहार)
 
10:41 PM, 09-Apr-2020
उत्तराखंड: कोरोना वायरस के मद्देनजर मुख्यमंत्री राहत कोष से राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग को 10 करोड़ रुपये जारी किए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 PM, 09-Apr-2020
कोरोना वायरस के खतरे से लड़ने के लिए पीएम मोदी के आह्वान पर इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन (कुल 3.5 करोड़ रुपये) पीएम केयर्स फंड में दान किया है। आईबी निदेशक ने आज केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह को चेक सौंपा: गृह मंत्रालय कार्यालय
 
10:30 PM, 09-Apr-2020
केंद्र ने तत्काल प्रभाव से वेंटिलेटर, फेस मास्क, सर्जिकल मास्क, पीपीई, कोरोना परीक्षण किट और इन्हें बनाने के लिए जरूरी इनपुट्स को मूल सीमा शुल्क और हेल्थ सेस में छूट दी है। 30 सितंबर 2020 तक छूट उपलब्धः भारत सरकार
 
10:18 PM, 09-Apr-2020
उत्तराखंड सरकार ने सरकारी अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और सभी कोरोना योद्धाओं जो इस महामारी के दौरान अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवाते हैं, उनके परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। सभी सरकारी अधिकारी, सरकारी कर्मचारी और कोरोना योद्धा अगर अपने कर्तव्यों को पूरा करते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं तो उनके उपचार का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी: उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय
 
10:04 PM, 09-Apr-2020
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आज अमरावती में कोरोना पर राज्य के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। सीएम ने अधिकारियों को आईसीएमआर दिशानिर्देशों के अलावा, वास्तविक समय के आधार पर प्रश्नावली में अधिक विवरण सहित घरों का एक व्यापक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को तीसरे सर्वेक्षण में 6,289 रोगसूचक सदस्यों को शामिल करने का निर्देश दिया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed