फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: दिल्ली में आज सबसे अधिक 3630 नए मामले, 77 लोगों की मौत

Sun, 21 Jun 2020 12:41 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 21 Jun 2020 12:41 AM IST
खास बातें

  • देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के सबसे अधिक 3630 नए मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 56,746 हो गई है और मौत का आंकड़ा 2112 पहुंच गया है। 
  • महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 3874 नए मामले सामने आए और 160 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,205 हो गई है।
  • मुंबई में आज कोरोना के 1197 नए मामले सामने आए और 136 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 65,265 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 539 नए मामले सामने आए और 20 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 26,737 हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 441 नए मामले दर्ज किए, 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,531 हो गई है।  
  • उत्तराखंड में आज संक्रमण के 101 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2278 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 14,516 नए मामले सामने आए हैं और 375 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,95,048 हो गई है, जिनमें से 1,68,269 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 2,13,831 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 12,948 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 20th june Unlock1 Day twenty, Corona Pandemic, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:39 AM, 21-Jun-2020

विशाखापत्तनम में 23 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

आंध्रप्रदेशः एक 23 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने विशाखापत्तनम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (VIMS) में सीजेरियन सेक्शन के माध्यम से एक बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं बच्चे का नमूना कोरोना परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
11:27 PM, 20-Jun-2020

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिल्ली में रैपिड परीक्षण केंद्र का दौरा किया

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को राजधानी दिल्ली के अशोक नगर में रैपिड परीक्षण केंद्र का दौरा किया। दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के परीक्षण के लिए 169 रैपिड परीक्षण केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
11:14 PM, 20-Jun-2020

दिल्ली में आज कोरोना के सबसे अधिक 3630 नए मामले, 77 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के सबसे अधिक 3630 नए मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 56,746 हो गई है और मौत का आंकड़ा 2112 पहुंच गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 7725 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक दिल्ली में कुल 31,294 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
11:05 PM, 20-Jun-2020

झारखंड में आज 59 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1965 हुई

झारखंड में आज कोरोना के 59 नए मामले सामने आए और 69 मरीज ठीक हो गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1965 हो गई है, जिनमें 619 मामले सक्रिय हैं और 1335 मरीज ठीक हो गए हैं।  
10:51 PM, 20-Jun-2020

महाराष्ट्र में आज सर्वाधिक 3874 नए मामले, 160 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 3874 नए मामले सामने आए और 160 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,28,205 हो गई है और मौत का आंकड़ा 5984 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
10:32 PM, 20-Jun-2020
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि जब हमारी घरेलू विमान सेवाओं में ट्रैफिक 50-60 फीसदी तक पहुंच जाए और अन्य देश वर्तमान शर्तों के बिना इंटनेशनल ट्रैफिक की इजाजत दें तो अतंराराष्ट्रीय उड़ानें शुरी की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 PM, 20-Jun-2020

तेलंगाना में आज 546 नए मामले और पांच लोगों की मौत

तेलंगाना में आज कोरोना के 546 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 7072 हो गई है और मौत का आंकड़ा 203 हो गया है। 
09:50 PM, 20-Jun-2020

मुंबई में आज 1197 नए मामले और 136 लोगों की मौत 

मुंबई में आज कोरोना के 1197 नए मामले सामने आए और 136 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 65,265 हो गई है और मौत का आंकड़ा 3559 हो गया हैः बीएमसी

उत्तराखंड में 23 नए मामले
उत्तराखंड में 23 नए मामले सामने आए। इसी के साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 2301 हो गई है और मौत का आंकड़ा 27 हो गया है। 
09:23 PM, 20-Jun-2020

राजस्थान में आज 381 नए मामले, चार लोगों की मौत

राजस्थान में आज 381 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14,537 हो गई है, जिनमें से 2926 मामले सक्रिय हैं। कोरोना के का राज्य में अब तक 337 लोगों की मौत हुई है। 
09:03 PM, 20-Jun-2020

हरियाणा में आज कोरोना के 480 नए मामले

हरियाणा में आज कोरोना के 480 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 10,223 हो गई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed