Coronavirus in India Live Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 308 नए मामले, 22 लोगों की मौत
{"_id":"5ed54be18ebc3e902b0f82a6","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-1st-june-unlock1-day-two-corona-pandemic-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-bihar-kerala","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 308 नए मामले, 22 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 03 Jun 2020 01:24 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:24 AM IST
खास बातें
- मुंबई में आज कोरोना के 1109 नए मामले रिपोर्ट किए और 49 लोगों की जान चली गई। शहर में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 41,986 हो गई है।
- महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2287 नए मामले सामने आए और 103 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 72,300 पहुंच गई है।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में 415 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 29 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17,632 हो गई है।
- राजस्थान में आज शाम 8.30 बजे तक 273 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 9373 हो गए हैं
- हरियाणा में आज 296 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2652 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 8,171 नए मामले सामने आए हैं और 204 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,98,706 हो गई है, जिनमें से 97,581 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में अब तक 95,527 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 5,598 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
10:48 PM, 02-Jun-2020
पुणे में पिछले 24 घंटे में 308 नए मामले, 22 लोगों की मौत
पुणे में पिछले 24 घंटे में 308 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 8134 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 367 पहुंच गया हैः पुणे स्वास्थ्य विभाग
राजस्थानः विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में
राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की परीक्षाएं कोरोना के कारण स्थगित करनी पड़ी थीं, उसे अब जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा: राज्य सरकार
राजस्थानः विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में
राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की परीक्षाएं कोरोना के कारण स्थगित करनी पड़ी थीं, उसे अब जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा: राज्य सरकार
10:46 PM, 02-Jun-2020
तेलंगाना में 99 नए मामले दर्ज किए गए
तेलंगाना में 99 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2891 हो गई है। राज्य में मरने वालों की संख्या 92 हो गई है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1298 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1298 नए मामले सामने आए। देश की राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 22,132 हो गई है। दिल्ली में अब तक 556 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1298 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1298 नए मामले सामने आए। देश की राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 22,132 हो गई है। दिल्ली में अब तक 556 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
09:48 PM, 02-Jun-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति ट्रम्प ने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाले अगले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण दिया। पीएम मोदी और अमेरिकी ट्रम्प के बीच अन्य सामयिक मुद्दों जैसे दोनों देशों में कोरोना की स्थिति, भारत-चीन सीमा पर स्थिति और विश्व स्वास्थ्य संगठन में सुधारों की आवश्यकता आदि पर चर्चा हुईः प्रधानमंत्री कार्यालय
09:28 PM, 02-Jun-2020
झारखंड में आज 37 नए मामले
झारखंड में आज 37 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 712 हो गए है। अब तक 320 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 387 है।
09:18 PM, 02-Jun-2020
मुंबई में आज 1109 नए मामले और 49 लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1109 नए मामले रिपोर्ट किए और 49 लोगों की जान चली गई। शहर में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 41,986 हो गई है और अब तक शहर में 1368 लोगों की मौत हो चुकी हैः बीएमसी
09:01 PM, 02-Jun-2020
पश्चिम बंगाल में आज 396 मामले
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 396 नए मामले सामने आए। एक दिन का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। आज 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6168 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 263 हो गया है।
मणिपुर में आज चार नए पॉजिटिव मामले
मणिपुर में आज चार नए पॉजिटिव मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 89 हो गई है, जिसमें 75 मामले सक्रिय हैं।
उत्तराखंड में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1043 हुई
उत्तराखंड में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1043 तक पहुंच गई है: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग
मणिपुर में आज चार नए पॉजिटिव मामले
मणिपुर में आज चार नए पॉजिटिव मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 89 हो गई है, जिसमें 75 मामले सक्रिय हैं।
उत्तराखंड में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1043 हुई
उत्तराखंड में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1043 तक पहुंच गई है: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 PM, 02-Jun-2020
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 415 नए मामले, 29 की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 415 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 29 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17,632 हो गई है, जिनमें 11,894 ठीक /डिस्चार्ज और 1092 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभागराजस्थान में 273 नए मामले
राजस्थान में आज शाम 8.30 बजे तक 273 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 9373 हो गए हैं :राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
08:40 PM, 02-Jun-2020
महाराष्ट्र में आज 2287 नए मामले, 103 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2287 नए मामले सामने आए और 103 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 72,300 पहुंच गई है। 1225 मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 31,333 मरीज ठीक हो चुके हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
08:26 PM, 02-Jun-2020
जम्मू और कश्मीर में आज कोरोना के 117 नए मामले
जम्मू और कश्मीर में आज कोरोना के 117 नए मामले रिपोर्ट किए गए। 77 कश्मीर से और 40 जम्मू से हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 2718 हो गई है, जिनमें 1732 मामले सक्रिय हैं।
हरियाणा में आज 296 नए मामले
हरियाणा में आज 296 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2652 हो गई है।
हरियाणा में आज 296 नए मामले
हरियाणा में आज 296 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2652 हो गई है।
08:04 PM, 02-Jun-2020
भारतीय रेलवे ने आज सुबह 10 बजे तक 4155 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनों का परिचालन किया
भारतीय रेलवे ने आज सुबह 10 बजे तक देश भर में 4155 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनों का परिचालन किया है और एक मई से 57 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाया है।