फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: बिहार में 86 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 4831 हुई

Sun, 07 Jun 2020 01:04 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 07 Jun 2020 01:04 AM IST
खास बातें

  • बिहार में आज कोरोना के 86 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4831 हो गई है।
  • मुंबई में आज कोरोना के 1274 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 47,128 हो गई है और मौत का आंकड़ा 1575 पहुंच गया है।
  • देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1320 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कुल मामलों की संख्या 27,654 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में आज 2739 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 120 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 82,968 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 9,887 नए मामले सामने आए हैं और 294 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,36,657 हो गई है, जिनमें से 1,15,942 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 1,14,073 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 1st june Unlock1 Day Six, Corona Pandemic, delhi Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:22 PM, 06-Jun-2020

झारखंड में 90 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1028 हुई

झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1028 हो गई है, जिनमें से 548 सक्रिय मामले हैं। 
11:10 PM, 06-Jun-2020

बिहार में 86 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 4831 हुई

बिहार में आज कोरोना के 86 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4831 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग, बिहार
विज्ञापन
10:59 PM, 06-Jun-2020

कोरोना के मामले में भारत पांचवां सबसे प्रभावित देश, स्पेन को छोड़ा पीछे

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब भारत स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देशों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। जॉन्स हॉपकिंस के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के मामले 2,45,670 हो गए हैं। वहीं, हॉपकिंस के आंकड़ों के अनुसार, स्पेन में अब तक 2,41,310 मामले दर्ज किए गए हैं।
10:18 PM, 06-Jun-2020

श्रीनगर के मुगल गार्डेन में मरम्मत का काम शुरू

जम्मू और कश्मीरः लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद श्रीनगर के मुगल गार्डेन में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। 



 
10:14 PM, 06-Jun-2020

स्वाब का सैंपल लेने के लिए स्वदेशी तरीका विकसित

सीएसआईआर नेशनल केमिकल लैब, पुणे ने कोरोना के मरीजों का स्वाब का सैंपल लेने के लिए स्वदेशी तरीका विकसित किया है। अप्रैल में सीएसआईआर ने कामः शुरू किया था  विज्ञान एंव प्रौद्यौगिकी मंत्रालय
09:41 PM, 06-Jun-2020

तेलंगाना में आज संक्रमण के 206 नए मामले

तेलंगाना में आज कोरोना संक्रमण के 206 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3496 हो गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:39 PM, 06-Jun-2020

मध्य प्रदेश में 232 नए मामले, 15 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 232 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 15 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 9228 हो गई है और मौत का आंकड़ा 399 पहुंच गया है। 2721 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 
09:35 PM, 06-Jun-2020

हरियाणा में आज 335 नए मामले सामने आए

हरियाणा में आज 335 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3952 हो गई है। कोरोना के कारण राज्य में अब तक 24 मौतें हुई हैं: स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 400 हुई
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 400 पहुंच गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
09:27 PM, 06-Jun-2020

मुंबई में आज 1274 नए मामले और 57 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1274 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 47,128 हो गई है और मौत का आंकड़ा 1575 पहुंच गया है। 
09:18 PM, 06-Jun-2020

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1320 नए मामले

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1320 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कुल मामलों की संख्या 27,654 हो गई है। फिलहाल राजधानी में 16,229 सक्रिय मामले हैं और  761 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया हैः स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed