Coronavirus in India Live Updates: महाराष्ट्र में आज रिकॉर्ड 3827 नए मामले, 142 लोगों ने तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:14 PM IST
खास बातें
- मुंबई में आज कोरोना के 1296 नए मामले सामने आए और 114 लोगों की मौत हो गई। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 64,068 हो गई है।
- महाराष्ट्र में आज रिकॉर्ड 3827 नए मामले सामने आए और 142 लोगों की मौत हो गई। एक दिन का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,24,331 हो गई है।
- तेलंगाना में आज संक्रमण के 499 नए मामले सामने आए और तीन की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 6526 हो गई है।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में 540 नए मामले सामने आए और 27 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 26,198 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज 2115 नए मामले सामने आए और 41 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 54,449 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 13,586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,80,532 हो गई है, जिनमें से 1,63,248 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में अब तक 2,04,711 लोग ठीक हो चुके हैं और12,573 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI