फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: छत्तीसगढ़ में आज 71 नए मामले, 148 लोग ठीक हुए

Thu, 18 Jun 2020 12:01 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 18 Jun 2020 12:01 AM IST
खास बातें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आए हैं और 2,003 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,54,065 हो गई है, जिनमें से 1,55,227 सक्रिय मामले हैं, 1,86,935 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 11,903 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स... 

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 17th june Unlock1 Day seventeen, Corona Pandemic, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:05 PM, 17-Jun-2020

कर्नाटक में आरटी-पीसीआर तकनीक से होगी कोरोना की जांच

कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने निर्देश दिया है कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले, विक्रेताओं / बिल लेने वाले कर्मी, डिलीवरी बॉय और कोरियर पहुंचाने वाले कर्मचारियों की जांच आरटी-पीसीआर नमूना तकनीक से की जाए।

गुजरात में 520 नए मामले, मृतकों की कुल संख्या 1561 हो गई
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 520 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 25,148 हो गई है। वहीं आज 27 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1561 हो गई है। जबकि 17,438 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

त्रिपुरा : 1250 सैंपल की जांच में 43 पॉजिटिव
त्रिपुरा में 1250 सैंपल की जांच में 43 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने बताया कि इनमें से अधिकतर वह हैं जो कहीं से यात्रा करके आए हैं और बाकी वो हैं जो कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। 
11:03 PM, 17-Jun-2020

गोवा में बढ़ रही जांच की संख्या : मुख्यमंत्री सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'हम सीमावर्ती इलाकों और कंटेनमेंट जोन में बड़ी संख्या में जांच करवा रहे हैं। इसी लिए हमारे राज्य में मामलों की संख्या ज्यादा है, लेकिन केवल आठ से 10 मरीज ही एसिम्टोमैटिक हैं। हमने मरीजों को वर्गीकृत किया है कि किसे कोविड अस्पताल भेजना है और किसे केयर सेंटर भेजना है।'
विज्ञापन
10:37 PM, 17-Jun-2020

दिल्ली में आज 2414 मामले, 67 की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक दिन में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 2414 मामले सामने आए और 67 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा आज दिल्ली में 510 लोग इस महामारी से ठीक हुए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब यहां कोरोना के मामले 47 हजार से ज्यादा हो गए हैं और इस जानलेवा महामारी से अभी तक 1904 लोगों की मौत हो चुकी है। 
10:34 PM, 17-Jun-2020

ओडिशा : सीएम की अपील, जून अंत तक रहे राज्य में रेल व हवाई यात्रा पर रोक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य के लिए यातायात साधनों पर प्रतिबंध जारी रखने की मांग की है। पटनायक ने पीएम से कहा कि ओडिशा के लिए ट्रेन और रेल यातायात पर कम से कम जून अंत कर प्रतिबंध जारी रखें। 
10:21 PM, 17-Jun-2020

झारखंड : आज 56 नए मामले और एक की मौत

झारखंड में बुधवार को  कोरोना वायरस के 56 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा 30 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। राज्य सरकार ने बताया कि झारखंड में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1895 हो गई है। उनमें 10 लोगों की मौत हुई है और 1151 लोग ठीक हो चुके हैं।
10:13 PM, 17-Jun-2020

तेलंगाना में आज कोरोना के 269 नए मामले 

तेलंगाना में आज कोरोना के 269 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में आज 151 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य के जन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक ने बताया कि अब राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 5675 हो गई है, जिनमें 3071 लोग ठीक हो चुके हैं और 192 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 PM, 17-Jun-2020

हिमाचल में कोरोना के 25 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के आज 25 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 585 हो गए हैं, जिनमें 198 सक्रिय हैं। 
09:58 PM, 17-Jun-2020

उत्तराखंड में आज 38 नए मामले

उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस के 38 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के कोविड-19 कंट्रोल रूम की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार अब प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 2023 हैं। 
09:53 PM, 17-Jun-2020

मुंबई में आज 1359 नए मामले

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कोरोना वायरस के 1359 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या 61,501 हो गई है। अब तक यहां कोरोना के चलते 3242 लोगों की मौत हो चुकी है। 
09:33 PM, 17-Jun-2020

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी।
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed