फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus In India News Updates In Hindi Maharashtra Karnataka Madhya Pradesh Kerala UP Punjab Delhi Goa Lockdown

कोरोना वायरस: कुल मृतकों की संख्या हुई 16, देशभर में संक्रमितों की संख्या 694

Fri, 27 Mar 2020 07:09 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 Mar 2020 07:09 AM IST
सार

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में चौथे मरीज की मौत हो गई है। यहां अब तक कुल चार कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं कुल 124 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इधर कर्नाटक में भी दूसरी मौत हो गई है। तमिलनाडु में 1200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है तो नागालैंड में थर्मल स्कैनर मशीनों की कमी हो गई है। देश में कोरोना की वजह से अब तक कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस के सभी अपडेट... 
 

विज्ञापन
Coronavirus In India News Updates In Hindi Maharashtra Karnataka Madhya Pradesh Kerala UP Punjab Delhi Goa Lockdown
दवा स्प्रे करता कर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में चौथे मरीज की मौत, अब तक 124 मामले

विज्ञापन
  • महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उसकी 24 मार्च को मौत हो गई थी। 
  • महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। बृहस्पतिवार को दो नए मामले आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 124 पहुंच गई। 
  • इस बीच, डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि सरकार पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी।


कर्नाटक में कोरोना से दूसरी मौत

  • कर्नाटक में कोरोना से दूसरी मौत हो गई है। 70 साल की उस महिला का टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसकी बुधवार को मौत हो गई थी। राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 55 हो गई है। 
  • विज्ञापन
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलु ने बताया कि महिला चिकबलपुर जिले की रहने वाली थी और वह हाल में सऊदी अरब के मक्का से लौटी थी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस बीच, सरकार ने किराये के मकान में रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों को जबरन घर से बाहर निकाले जाने की खबरों को गंभीरता से लेते हुए मकान मालिकों को कड़ी चेतावनी दी है।


राजस्थान के भीलवाड़ा में बुजुर्ग की मौत

  • राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कोरोना से संक्रमित एक बुजुर्ग की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। कोरोना से संक्रमित 73 वर्षीय व्यक्ति कोमा में था और किडनी फेल होने से उसकी मौत हो गई। 
  • राजस्थान में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इसकी संख्या बढ़कर 40 हो गई।


कर्नाटक में संदिग्ध कोरोना मरीज ने की आत्महत्या

  • कर्नाटक के उडुपी जिले में कोरोना के एक संदिग्ध मरीज ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि 56 वर्षीय गोपालकृष्ण माडीवाला किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था और उसमें कोरोना के लक्षण दिखे थे। 
  • बृहस्पतिवार तड़के उसने घर के पास एक पेड़ से लटकर कर आत्महत्या कर ली। पेड़ के पास से एक पत्र मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या की वजह लिखी है। पुलिस का कहना है कि गोपालकृष्ण राज्य परिवहन विभाग का कर्मचारी था।


रामेश्वरम में यूपी, बिहार और उत्तराखंड के 52 श्रद्धालु फंसे

  • देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले में बिहार, यूपी और उत्तराखंड के 52 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। 
  • जिला भाजपा अध्यक्ष के. मुरलीधरन ने बताया कि तीन प्रदेश से आए इन श्रद्धालुओं की गुजरात भवन में रुकने की व्यवस्था की गई है।


पश्चिम बंगाल में कोरोना का एक नया मामला

  • पश्चिम बंगाल में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विदेश से लौटे 66 वर्षीय व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • कोलकाता में इस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव मिलने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।


बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 10 पहुंची

  • बिहार के मुंगेर जिले में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल मरीजों की 6 हो गई है। 
  • बता दें कि तीन दिन पहले बिहार में कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की व्यक्ति की मौत हो गई थी, जो विदेश लौटा था।


यूपी : 75 गांवों को सैनिटाइज करेगी चीनी मिल

  • उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक चीनी मिल ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अपने आसपास के 75 गांवों को सैनिटाइज करने का फैसला किया है। 
  • चीनी मिल के अधिकारी आरबी खोकर ने बताया कि पेराई के काम में लगे 750 कर्मचारियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। 
  • इस बीच, बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों से 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान गरीब और दिहाड़ी मजदूरों के लिए राहत पैकेज की मांग की है।


तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या 44 हुई

  • तेलंगाना में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को एक डॉक्टर दंपति समेत तीन लोगों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसमें 49 साल का एक व्यक्ति  भी है जो दिल्ली से लौटा था।


तमिलनाडु में 12 सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा

  • तमिलनाडु पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 1252 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
  • इसके अलावा पुलिस ने अन्य 16 लोगों के खिलाफ कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया है।


पुडुचेरी में कांग्रेस विधायक के खिलाफ केस दर्ज

  • केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पुलिस ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक जॉन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
  • विधायक के अलावा अन्य 200 लोगों के खिलाफ भी लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 
  • उपराज्यपाल किरण बेदी ने मीडिया को व्हाट्सएप संदेश के जरिये इसकी जानकारी दी।


नगालैंड में थर्मल स्कैनर मशीनों की कमी

  • पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में कोरोना की जांच करने वाली थर्मल स्कैनर मशीनों की कमी हो गई है। 
  • इसके चलते मणिपुर से लगती राज्य की सीमा पर दो चेक पोस्ट पर जांच में परेशानी हो रही है।


मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित संदिग्ध की मौत

  • मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमित एक संदिग्ध की मौत हो गई। उसका महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। 
  • अधिकारियों ने बताया कि उसका कोरोना टेस्ट अभी आना बाकी। इस बीच, इंदौर में 5 और मरीजों को भर्ती कराया गया। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। 


अमिताभ के दावे को मंत्रालय ने बताया गलत

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के मक्खियों से कोरोना फैलने के दावे को खारिज कर दिया है। 
  • अमिताभ ने ट्वीट कर दावा किया था कि मक्खियों से भी कोरोना का संक्रमण फैलता है। 
  • इस पर अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने वह ट्वीट नहीं देखा है, लेकिन इतना जरूर बता सकते हैं कि कोरोना संक्रमण के रोग मक्खियों से नहीं फैलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed