फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India : 50 crore doses of covid 19 vaccine administered, pmo india and health minister mansukh mandaviya tweets

कोरोना: देश में लगीं टीके की 50 करोड़ खुराक, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- ऐतिहासिक उपलब्धि

Fri, 06 Aug 2021 10:18 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 06 Aug 2021 10:18 PM IST
सार

पीएम मोदी ने भी एक ट्वीट में कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत की जंग को तेज गति मिली है। टीकाकरण की संख्या 50 करोड़ के पार चली गई है। 

विज्ञापन
Coronavirus in India : 50 crore doses of covid 19 vaccine administered, pmo india and health minister mansukh mandaviya tweets
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश ने कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में शुक्रवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अब तक लोगों को कोरोना टीकों की 50 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ट्वीट कर कहा कि सबका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। 

विज्ञापन


देश ने 203 दिनों में लोगों को 50 करोड़ खुराक देने की उपलब्धि हासिल की है। टीकाकरण अभियान इसी साल 16 जनवरी से शुरू हुआ था। अब तक रोज औसत 24 लाख खुराक दी गई। अभी देश में तीन कोरोना टीकों को मंजूरी मिली है। ऐस्ट्राजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड, आईसीएमआर और भारत बायोटेक के कोवॉक्सिन के अलावा रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी के टीके को भी आपातकालीन मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन


इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, 'कोरोना से लड़ाई में भारत ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश ने टीकाकरण में 50 करोड़ के आंकड़े को पार किया। सभी को बधाई एवं स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीएम ने ट्वीट कर यह कहा-
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कोरोना के खिलाफ भारत की जंग को तेज गति मिली है। टीकाकरण की संख्या 50 करोड़ के पार चली गई है। हम इन आंकड़ों को बढ़ाते रहने की उम्मीद करते हैं और 'सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन आंदोलन' के तहत सभी नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed