फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Impact on Independence Day: Rashtrapati Bhavan guest list shortened according to covid protocol

स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना की छाया, सभी मंत्रियों को नहीं मिलेगा न्योता, राष्ट्रपति भवन के मेहमानों की सूची हुई छोटी

Wed, 12 Aug 2020 12:33 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 12 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Impact on Independence Day: Rashtrapati Bhavan guest list shortened according to covid protocol
रामनाथ कोविंद - फोटो : Twitter

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रभाव से राष्ट्रपति भवन का कार्यक्रम भी अछूता नहीं रहा है। कोविड-19 के कारण सामाजिक दूरी और अधिक लोगों के इकट्ठा न होने वाले प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त को राष्ट्रपति की ओर से ‘एट होम रिसेप्शन’ में कई कटौतियां की गई हैं। 

विज्ञापन


सामान्य स्थिति में इस तरह के कार्यक्रमों में मेहमानों की सूची काफी लंबी होती है। अमूमन इस तरह के कार्यक्रम में 1200-1300 मेहमान शिरकत फरमाते हैं, लेकिन कोरोना को देखते हुए इस बार ‘एट होम रिसेप्शन’ में 100 से ज्यादा मेहमान शामिल नहीं हो पाएंगे।  
विज्ञापन



मेहमानों से मुलाकात के दौरान सामाजिक दूरी का रखा जाएगा पूरा ख्याल
इस कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्षों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मेहमानों से मुलाकात करते थे। इसके लिए मेहमान एक कतार में लगे रहते थे, लेकिन इस बार सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए मेहमानों की सूची में कटौती की गई है। इसलिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मेहमान एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर खड़े होंगे। इसके अलावा, दोनों गणमान्य व्यक्तियों के लिए खास व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 74 साल में पहली बार अलग तरह का होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन, जानें कैसी रहेगी व्यवस्था

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रपति भवन कन्वेंशन सेंटर (आरबीसीसी) में किया जाएगा। इस दौरान प्रवेश और निकास के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। मेहमानों के आगमन के दौरान उनके लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मुख्य जगहों पर भी इसे रखा जाएगा, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके। 


सभी मंत्रियों को नहीं मिलेगा न्योता
वहीं, इस बार कैबिनेट या मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों की न्योता नहीं भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केवल चार मंत्रियों को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा। इन मेहमानों की सूची में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री अमित शाह के नाम हैं। बताया गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते अमित शाह के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना बहुत कम है। बता दें कि, कोरोना संक्रमित होने के बाद से शाह का इलाज चल रहा है। 

विदेशी दूतों को भी कम संख्या में भेजा जाएगा निमंत्रण
इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले विदेशी दूतों की संख्या में भी बड़ी कटौती की जाएगी। बता दें कि दिल्ली में 170 दूतावास/उच्च आयोग और अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी है। लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इनमें से कुछ ही दूतों को निमंत्रण भेजा जाएगा। बताया गया है कि इस बार निमंत्रण कार्ड जी-8, ब्रिक्स, यूरोपीय संघ जैसे क्षेत्रीय और वैश्विक ब्लॉकों के आधार पर होने जा रहा है। इस श्रेणी में 15 से अधिक मेहमानों को निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed