फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: IIT Kharagpur studies to understand public preparing in lockdown

लॉकडाउन में जनता की तैयारी समझने के लिए आईआईटी खड़गपुर ने किया अध्ययन

Fri, 27 Mar 2020 08:12 PM IST
आसिम खान पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Fri, 27 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: IIT Kharagpur studies to understand public preparing in lockdown
आईआईटी खड़गपुर

कोरोना वायरस के दौरान भारतीय नागरिकों की सामाजिक दूरी बनाने तथा यात्रा प्रतिबंधों को लेकर समझ का मूल्यांकन करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने एक अध्ययन किया है जो लॉकडाउन की स्थिति में लोगों की तैयारी को लेकर जागरुकता पर रोशनी डालता है।

विज्ञापन


आईआईटी खड़गपुर ने गुरूवार को एक बयान में कहा कि अध्ययन में बंद की स्थिति में लोगों की तैयारियों, उनके व्यवहार का आकलन किया गया तथा यात्रा प्रतिबंधों एवं सामाजिक दूरी बनाकर रखने का उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण किया गया है।
विज्ञापन


आईआईटी खड़गपुर के रणबीर और चित्रा गुप्ता स्कूल ऑफ इन्फ्रास्ट्रक्चर डिजाइन एंड मैनेजमेंट, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अनुसंधानकर्ताओं ने अध्ययन किया जिसमें प्रोफेसर भार्गब मैत्रा ने मार्गदर्शन किया। अनुसंधान दल में डॉ सौरभ दंडापट, डॉ किंजल भट्टाचार्य, अनाम साई किरन और कौस्तुभ सेसरदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अध्ययन 22 मार्च तक 28 राज्यों तथा चार केंद्रशासित प्रदेशों के 400 से अधिक शहरों में किया गया। संस्थान ने कहा कि यह अध्ययन भविष्य में इस तरह की किसी विपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतिक उपाय करने और नीतिगत तरीके ईजाद करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed