फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: For second time in india, infection rate increased by 20 percent in 16 days, active patients increased by 1255 percent

कोरोना वायरस : देश में दूसरी बार संक्रमण दर 20 फीसदी 16 दिन में 1255 फीसदी बढ़े सक्रिय मरीज

Tue, 18 Jan 2022 03:38 AM IST
योगेश साहू एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 18 Jan 2022 03:38 AM IST
सार

एक दिन में तीन लाख कम सैंपल की जांच की गई। मरीजों की संख्या में 12 हजार की कमी आई है। वहीं ओमिक्रॉन के मामले आठ हजार के पार चले गए हैं। इसके अलावा चार राज्यों में हालात गंभीर बने हुए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus: For second time in india, infection rate increased by 20 percent in 16 days, active patients increased by 1255 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

देश में बीते एक दिन में 2.58 लाख नए मरीज मिले हैं। इस दौरान हर पांचवां सैंपल संक्रमित मिला है। दैनिक जांच में करीब तीन लाख सैंपल की कमी रहने की वजह से नए मरीजों की संख्या में करीब 12 हजार की गिरावट आई। हालांकि, संक्रमण दर करीब 20 फीसदी तक पहुंच गई है, जो साल 2020 के बाद दूसरी बार है। वहीं, कोरोना की तीसरी लहर में महज 16 दिन में सक्रिय मरीजों में 1255 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

विज्ञापन


ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते हुए आठ हजार पार हो गई है। अब तक देश में 8,209 ओमिक्रॉन रोगी मिले हैं। वायरस के इस नए स्वरूप के मरीज सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दिल्ली में हैं। अब तक 29 राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 3,109 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है।
विज्ञापन


रेमडेसिविर : होम आइसोलेशन वाले रोगियों के लिए नहीं
रेमडेसिविर अब होम आइसोलेशन में उपचाराधीन संक्रमित को नहीं दी जा सकेगी। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर) और एम्स ने मिलकर कोविड उपचार प्रोटोकॉल में संशोधन किया है। इसके तहत ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन थैरेपी नहीं दी जा रही, उनके लिए भी इस दवा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। रेमडेसिविर केवल उन्हीं संक्रमितों को दी जा सकती है, जिन्हें करीब 10 दिन से परेशानी है और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे पर दोषारोपण से खत्म नहीं होगा कोरोना: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक-दूसरे पर दोषारोपण से कोरोना वायरस खत्म नहीं होने वाला है। दरअसल, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य के कुछ जिलों में कोरोना के तेजी से फैल रहे मामलों के लिए दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया था।

विज के इस बयान पर केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि आरोप प्रत्यारोप से बीमारी खत्म नहीं होगी। मैं इस पछड़े में नहीं पड़ना चाहता। देश में कहीं भी कोरोना है तो ये अच्छी बात नहीं है। चाहे वह हरियाणा में हो या दिल्ली में। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने विज के बयान पर कहा, यह सब सिर्फ राजनीति बातें हैं।

अगर हम कह दें कि हमारे यहां विदेश से आने वालों की वजह से कोरोना हुआ है फिर। उन्होंने कहा कि मैं आपको ये भी बता सकता हूं कि हरियाणा के कितने लोग दिल्ली में संक्रमित हैं। हर रोज जो दिल्ली की लिस्ट आती है, उसमें हजार से भी ज्यादा लोग दिल्ली से बाहर के होते हैं।

दिल्ली : 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली में 15 दिनों में 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, 767 ठीक होकर काम पर लौटे। झारखंड में 14 आईपीएस समेत 865 पुलिसकर्मी संक्रमित। इसमें 341 स्वस्थ हुए।

देश में एक दिन के आंकड़ों पर नजर
  • 15 से 17 साल की उम्र के 3.5 करोड़ से अधिक किशोरों को मिली पहली खुराक
  • 13.13 लाख सैंपल की जांच एक दिन में
  • 2,58,089 संक्रमित मिले इस दौरान
  • 1,51,740 मरीजों को छुट्टी मिली
  • 385 लोगों की मौत दर्ज की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed