{"_id":"5e6f134a8ebc3ea4cd356d80","slug":"coronavirus-first-covid-19-case-found-in-odisha-student-was-negative-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: दिल्ली एयरपोर्ट पर निगेटिव था ओडिशा का पहला संक्रमित मरीज, भुवनेश्वर में मिला पॉजिटिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: दिल्ली एयरपोर्ट पर निगेटिव था ओडिशा का पहला संक्रमित मरीज, भुवनेश्वर में मिला पॉजिटिव
Mon, 16 Mar 2020 11:19 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में कोरोनोवायरस का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। ओडिशा के स्वास्थ्य और शिक्षा प्रशिक्षण निदेशक डॉ सीबीके मोहंती ने कहा कि प्रदेश में कोरोनोवायरस के एक पॉजिटिव मामले का पता चला है। संक्रमित मरीज ने इटली की यात्रा की है। बाद में उसने दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए एक ट्रेन ली। मरीज भुवनेश्वर अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इटली में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाला छात्र वहां से छह मार्च को वापस भारत आया था। जब उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई थी तो वो कोविड-19 संदिग्ध निकला। दिल्ली में उसे कई लोगों के सात कुछ दिनों तक पृथक रखा गया। कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिलने के बाद उसे भुवनेश्वनर जाने दिया गया।
विज्ञापन
युवक ने नई दिल्ली से भुवनेश्वर तक ट्रेन से यात्रा की और वो 12 मार्च को ओडिशा की राजधानी पहुंचा। लेकिन 13 मार्च को उसमें कोरोना के कुछ लक्षण दिखने शुरू हुए, जिसके बाद 14 मार्च को वह चेकअप करवाने पहुंचा और उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रविवार की रात जब उसकी रिपोर्ट आई तो वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। अब राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है और राज्य सरकार व्यक्ति के ट्रैवल का पूरा डेटा इकट्ठा कर रही है। वह इटली में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है, साथ ही एक पार्ट टाइम जॉब भी करता है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत स्थिर है।