फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus FIR on 60 thousand people for breaking lockdown norms, in bihar 857 people arrested

लॉकडाउन तोड़ने वाले 60 हजार लोगों पर एफआईआर, बिहार में 857 लोग गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2020 10:08 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 Apr 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
coronavirus FIR on 60 thousand people for breaking lockdown norms, in bihar 857 people arrested
लॉकडाउन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। हालांकि लोग इसके नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 25 मार्च से अब तक लॉकडाउन तोड़ने को लेकर 60,258 लोगों के खिलाफ 19 हजार 448 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन


राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि लॉकडाउन की पाबंदी नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने वालों से अब तक 7.7 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं बिहार में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त डीजी (पुलिस मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य में पिछले 22 दिनों में लॉकडाउन तोड़ने पर 23,033 वाहनों को जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 5.35 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। लॉकडाउन के दौरान रोजाना औसतन 30 से 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अभी तक 857 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 1078 मामले दर्ज हुए हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां 23 दिन में 668 मामले दर्ज हुए और 941 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • उत्तराखंड में 6,394 लोग गिरफ्तार: उत्तराखंड में लॉकडाउन के पहले चरण यानी 24 मार्च से 14 अप्रैल के बीच नियमों का उल्लंघन करने वाले 6394 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ 1584 एफआईआर दर्ज की गई है। 17 हजार 141 वाहनों का चालान कटा जबकि 4296 वाहनों को जब्त किया गया। इस अवधि के दौरान 82 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
  • बिहार में 1100 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई: बिहार के समस्तीपुर जिला पुलिस के विशेष अभियान में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 1100 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिक्षक विकास बर्मन ने कहा कि लॉकडाउन तोड़ने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि पुलिस ने 11 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला है।
  • पुणे पुलिस ने कराया योग: लॉकडाउन के बावजूद पुणे में गुरुवार को 100 से ज्यादा लोग सुबह की सैर पर निकले। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले कुछ लोगों से उठक-बैठक कराई। इसके बाद करीब 40 मिनट का योगाभ्यास भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed