फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus effect, 52 pilgrims from UP and Bihar stranded in Rameswaram

कोरोना का खौफ: रामेश्वरम में फंसे यूपी और बिहार के 52 श्रद्धालु

Fri, 27 Mar 2020 03:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 27 Mar 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus effect,  52 pilgrims from UP and Bihar stranded in Rameswaram
रामेश्वरम

रामेश्वरम देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले में उत्तर प्रदेश और बिहार के 52 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। सड़क और रेल मार्ग सेवाएं बंद हैं और इसकी वजह से श्रद्धालु अपने घरों को लौट नहीं पा रहे हैं। इनमें 42 बिहार और 10 श्रद्धालु यूपी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जिला भाजपा अध्यक्ष के. मुरलीधरन ने कहा, ‘बिहार और यूपी के ये श्रद्धालु राम कथा में भाग लेने के लिए मंदिरों के शहर रामेश्वरम आए थे। रेल और सड़क मार्ग बंद होने की वजह से ये लोग वापस नहीं जा सके। सबसे बड़ी दिक्कत इनसे बात करने में हो रही है। ये लोग सिर्फ हिंदी जानते हैं।
विज्ञापन


इन लोगों की गुजरात भवन में ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था की गई है। यहां इन श्रद्धालुओं का ख्याल रखा जा रहा है। इन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।’ गुजरात भवन के मैनेजर सुरेश मवानी ने कहा, ‘इन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं। यहां उनका ख्याल रखा जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द से जल्द घर लौटना चाहते हैं श्रद्धालु

बिहार से रामेश्वरम आए लक्ष्मी नारायण ने कहा, ‘संकट की इस घड़ी में मदद के लिए हम यहां के लोगों के शुक्रगुजार हैं। मैं पटना का रहना वाला हूं और हमारे साथ 42 श्रद्धालु 16 मार्च को शुरू हुए दस दिवसीय राम कथा में हिस्सा लेने आए थे।’ राम की नगरी अयोध्या से आए तीन श्रद्धालुओं के एक समूह ने बताया कि यहां उनकी मदद की गई। हालांकि, ये लोग चाहते हैं कि उनके अयोध्या लौटने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed