फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus: Educational institutions, mall and Delhi secretariat are ready to fight against disease

कोरोना वायरस से लड़ाई में दिख रही मुस्तैदी, लेकिन भारी पड़ सकती है ये लापरवाही

Tue, 17 Mar 2020 08:02 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 17 Mar 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Educational institutions, mall and Delhi secretariat are ready to fight against disease
मॉल के बाहर सेनेटाइजर से हाथों को सनक्रमण मुक्त कराता गार्ड - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के मामले में हर जगह जागरूकता दिखाई पड़ रही है। दिल्ली के ज्यादातर सार्वजनिक कार्यालयों, मॉल्स और रेस्टोरेंट में बाहर से आने वालों को सैनेटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। दिल्ली सचिवालय, दिल्ली पुलिस मुख्यालय, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मॉल्स और अन्य जगहों पर आने-जाने वालों को सैनेटाइज करने की व्यवस्था की गई है। कई जगहों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

लेकिन इस सतर्कता के बाद भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित अनेक जगहों पर हाथों को सेनेटाइज करना लोगों की मर्जी पर छोड़ा जा रहा है। इससे संक्रमित व्यक्ति के भी सार्वजनिक जगहों पर पहुंचने और इसके कारण संक्रमण दूसरों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने अमर उजाला को बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। लेकिन यात्रियों की भारी संख्या होने के कारण सभी यात्रियों की चेकिंग संभव नहीं है। 

इसलिए यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि कोरोना से संभावित लक्षण होने पर वे स्वयं स्टेशन पर अपना परीक्षण करवा लें। इसके बाबत रेलवे स्टेशनों पर लगातार संदेश भी प्रसारित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CoronaVirus: Educational institutions, mall and Delhi secretariat are ready to fight against disease
फेसमास्क के साथ सुरक्षा गार्ड - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली सचिवालय पर भी सामान्य लोगों के प्रवेश के लिए बने प्रमुख प्रवेश द्वार पर ही सैनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। यहां सभी आगंतुक अपने हाथ को सैनेटाइज कर सकते हैं। इसके अलावा हर फ्लोर पर भी सैनेटाइजर रखे गए हैं।

लेकिन इसके बाद भी यह लोगों की इच्छा पर छोड़ा गया है कि वे सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते हैं या नहीं। इसी प्रकार लोगों के शरीर का तापमान बताने वाले थर्मल स्कैनर की व्यवस्था भी सभी जगहों पर नहीं की गई है। इससे संक्रमित व्यक्ति के सचिवालय में जाने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

CoronaVirus: Educational institutions, mall and Delhi secretariat are ready to fight against disease
दिल्ली सचिवालय - फोटो : Amar Ujala

इसी प्रकार दिल्ली पुलिस मुख्यालय में भी सैनेटाइजर की व्यवस्था कर दी गई है। पूर्वी दिल्ली के वीथ्रीएस मॉल में भी आने वाले के लिए सैनेटाइजर की व्यवस्था है। सुरक्षा में लगे गार्ड आने-जाने वालों को सैनेटाइजर उपलब्ध करवा रहे हैं।

मॉल में बने अनेक रेस्टोरेंट में भी अपने-अपने स्तर पर लोगों को सैनेटाइजर उपलब्ध करवा रहे हैं। कर्मचारियों को सैनेटाइज करने के साथ-साथ फेसमास्क भी लगाने के लिए दिया जा रहा है। लेकिन यहां भी आने वाले लोगों के लिए यह अनिवार्य नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed