फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus: don't buy costly sanitizer, wash your hands regularly to stay away from infection

कोरोनावायरसः न खरीदें महंगा सेनिटाइजर, बीच-बीच में हाथ धो कर संक्रमण को रखें दूर

Mon, 09 Mar 2020 05:44 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 09 Mar 2020 05:44 PM IST
सार

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- केवल बीमार लोग ही लगाएं मास्क
  • राज्यों को किया गया अलर्ट, 52 टेस्टिंग सेंटर बनाए

विज्ञापन
coronavirus: don't buy costly sanitizer, wash your hands regularly to stay away from infection
Delhi CM Arvind Kejriwal , LG and Union Health Minister Dr Harsh Vardhan - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों के बीच घबराहट में फेस मास्क लगाने की होड़ सी लग गई है। इसी तरह हाथ को साफ करने वाले सेनिटाइजर की मांग भी अचानक बढ़ गई है। इसकी वजह से बाजार में फेस मास्क और सेनिटाइजर की कीमतों में भारी उछाल आ गया है।
विज्ञापन


लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि केवल बीमार लोगों को ही फेस मास्क लगाने की आवश्यकता है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बिना आवश्यकता के फेस मास्क लगाने से बचने की सलाह दी धी।

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, और कोरोना से निबटने की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाथों को साफ रखने के लिए भी सेनिटाइजर को महंगे दामों पर खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आम साबुन से भी समय-समय पर हाथ को धोया जाए, तो भी कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। एम्स और राम मनोहर लोहिया अस्पतालों में इसकी चेकिंग की उचित व्यवस्था की जा चुकी है।

इसके अलावा अन्य 25 अस्पतालों को 'रेडी मोड' पर रहने को कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को अलग रखने और इनके इलाज की उचित व्यवस्था है और लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।


वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि देश के हर राज्य को कोरोना के मामलों से निबटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। पूरे देश में लगभग 52 टेस्टिंग सेंटर और मरीजों को अलग रखने के बारे में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। दिल्ली में एम्स और एनसीडीसी अस्पताल में टेस्टिंग की व्यवस्था की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed