{"_id":"6095dbfb39f55d32fe6c58a8","slug":"coronavirus-does-not-spread-in-water-nothing-to-worry","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर विराम : पानी में नहीं फैलता कोरोना वायरस, घबराने की बात नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफवाहों पर विराम : पानी में नहीं फैलता कोरोना वायरस, घबराने की बात नहीं
Sat, 08 May 2021 06:02 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 May 2021 06:02 AM IST
सार
प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. विजयराघवन ने कहा कि कोरोना वायरस के विषाणु पानी में नहीं फैलते हैं। इसलिए संक्रमण की वजह से नहर, नदियों को खतरा नहीं है। न ही वहां के पानी का सेवन करने से कोई दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि नहर, नदियों को संक्रमण से खतरा हो सकता है जबकि केंद्र सरकार के विशेषज्ञों ने इससे साफ इनकार किया है। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. विजयराघवन ने कहा कि कोरोना वायरस के विषाणु पानी में नहीं फैलते हैं। इसलिए संक्रमण की वजह से नहर, नदियों को खतरा नहीं है। न ही वहां के पानी का सेवन करने से कोई दिक्कत हो सकती है। हालांकि संक्रमण से बचाव करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि यमुना में कुछ शवों को देख अफवाहें उड़ रही हैं कि पानी में भी विषाणु फैल चुके हैं। इस पर प्रो. विजयराघवन ने कहा कि पानी में विषाणुओं को फैलने का मौका नहीं मिल पाता है लेकिन कोरोना वायरस पर हाल ही में किए अध्ययन से पता चलता है कि सीवर में भी कोरोना वायरस के विषाणु मौजूद रह सकते हैं।
विज्ञापन