फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus disturbing the balance of acid-base in the patient body

मरीज के शरीर में अम्ल-क्षार का संतुलन बिगाड़ रहा वायरस

Wed, 26 Aug 2020 09:24 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Aug 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus disturbing the balance of acid-base in the patient body
कोरोना से संक्रमण का प्रभाव - फोटो : iStock

कोरोना वायरस के दूरगामी प्रभावों को जानने का अध्ययन जल्द ही पूरा होने वाला है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक कोरोना वायरस मरीज के शरीर में अम्ल व क्षार के बीच संतुलन बिगाड़ रहा है। साथ ही मरीजों में डिहाइड्रेशन या अचानक से बढ़ने वाली धड़कन जैसी दिक्कतें मिल रही हैं।


loader

स्वस्थ हुए साढ़े आठ फीसदी मरीजों का एक्स-रे नहीं मिला समान्य
कोरोना प्रभावित राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों से जानकारी मिलने के बाद अब इस वायरस के नए लक्षणों पर काम शुरू हो चुका है। इस बीच करीब साढ़े आठ फीसदी मरीज ऐसे भी मिले हैं, जो स्वस्थ हो तो गए हैं, लेकिन डॉक्टरों को उनका एक्स-रे सामान्य नहीं मिला है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, कोरोना को लेकर दो अध्ययन किए जा रहे हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को किस तरह की दिक्कतें  सामने आने के अलावा कई मरीजों में वायरस के कई लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं। ज्यादातर मरीज ऐसे हैं जिनमें अम्ल और क्षार का संतुलन बिगड़ा हुआ मिल रहा है। इसकी पहचान जांच के दौरान डॉक्टरों को हो रही है। रिपोर्टिंग फॉर्म के जरिए यह सभी जानकारी लेने के बाद जल्द ही इसे लेकर अपडेट किया जा रहा है, ताकि नए बदलाव से चिकित्सीय क्षेत्र अवगत रह सकें।

ज्यादातर मरीजों में चार तरह के लक्षण
मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक चार तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इनमें बुखार के अलावा खांसी, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ शामिल है। एक चौथाई मरीजों में बुखार का लक्षण सर्वाधिक देखने को मिल रहा है।

80 फीसदी मरीज बगैर लक्षण वाले
आंतरिक सर्वे का हवाला देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि देश में संक्रमित मरीजों की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है अगर इनकी चिकित्सीय स्थिति पर गौर करें तो करीब 80 फीसदी मरीज बगैर लक्षण वाले हैं। जो कुछ समय पहले तक 60 से 70 फीसदी के बीच थे।

जांच में मिले नए लक्षण
दिल्ली के एम्स सहित करीब आधा दर्जन शीर्ष चिकित्सीय संस्थानों में जांच के दौरान नए लक्षण मिले हैं। करीब तीन फीसदी कोरोना के मरीज ऐसे हैं जिनमें सांस तेज होने की शिकायत है। जबकि 0.51 फीसदी को घबराहट, 0.66 फीसदी को आवाज में बदलाव, पांच फीसदी मरीजों को गले में या सीने में जलन जैसी परेशानी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed