कोरोना अपडेट: केरल में 16 जुलाई से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा शुरू
देश में कोरोना महमारी की दूसरी लहर एक बार फिर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। मंगलवार को चार महीने बाद सबसे कम 31,443 नए मरीज मिले थे। इसके अगले दिन से ही कोविड के मामलों में वृद्धि जारी है, जिन्हें तीसरी लहर से जोड़कर देखा जा रहा है। गुरुवार को देश में बीते 24 घंटे में 41,806 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 581 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को देश में 38,792 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 624 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
लाइव अपडेट
केरल में 16 जुलाई से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण
सभी गर्भवती महिलाओं को कोविड रोधी टीका लगाने के केरल सरकार के अभियान ‘मातृकवचम’ का उद्घाटन यहां जिला स्तर पर 16 जुलाई को किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उद्घाटन समारोह थायकॉड के महिला एवं बाल अस्पताल में जिलाधिकारी की मौजूदगी में होगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, राजधानी के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए गर्भवती महिलाओं का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा।
उसमें कहा गया है कि गर्भवती महिलाएं गर्भवास्था के दौरान कभी भी कोविड रोधी टीका लगवा सकती हैं। एक अन्य विज्ञप्ति में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य को बृहस्पतिवार को कोविशील्ड टीके की 2,49,140 खुराकें मिली हैं। बृहस्पतिवार को 1,234 टीकाकरण केंद्रों पर 1,49,434 लोगों का टीकाकरण किया गया।
राज्य में अब तक 1.63 करोड़ लोगों को टीके की एक या दोनों खुराकें लगा दी गई हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, 1.18 करोड़ लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 44,01,477 लोगों को टीके की दोनों खुराकें लगा दी गई हैं।
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 333 नए मामले
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 333 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,99,150 हो गई है। राज्य में बृहस्पतिवार को 99 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 243 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 333 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 16, दुर्ग से 14, राजनांदगांव से 35, बालोद से दो, बेमेतरा से एक, धमतरी से 25, बलौदाबाजार से 10, महासमुंद से सात, गरियाबंद से पांच, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से नौ, कोरबा से 15, जांजगीर चांपा से 24, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से 13, कोरिया से 16, सूरजपुर से छह, बलरामपुर से चार, जशपुर से 17, बस्तर से 20, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से सात, सुकमा से 31, कांकेर से छह, नारायणपुर से चार और बीजापुर से 15 मामले हैं।
यूपी में कोरोना के 77 नए मरीज
देश में अब तक लगे 39.49 करोड़ से अधिक टीके
पुडुचेरी में 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा प्रतिबंध
Puducherry government extends COVID restrictions till July 31; allows reopening of tourist spots like boathouse with 50% capacity while adhering to COVID norms
— ANI (@ANI) July 15, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखा पत्र
कर्नाटक को कल सुबह तक कोविशील्ड वैक्सीन की 5.73 लाख खुराकें मिलेंगी
Karnataka will receive 5.73 lakh doses of Covishield vaccine today and another tranche of 1.26 lakh doses by tomorrow morning as part of emergency supply: Karnataka Health Minister Dr K Sudhakar pic.twitter.com/ZiLIRRthzO
— ANI (@ANI) July 15, 2021
मिजोरम में कोविड-19 के 581 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
ओडिशा में कोरोना के 2110 नए मामले, 66 लोगों की मौत
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 72 नए मामले
Delhi reports 72 new COVID cases, 88 recoveries, and one death in the past 24 hours
— ANI (@ANI) July 15, 2021
Active cases: 671
Total recoveries: 14,09,660
Death toll: 25,022 pic.twitter.com/wa55epfvhB