{"_id":"5e2ad7de8ebc3e4af1645180","slug":"coronavirus-delhi-aiims-sets-up-isolation-ward-for-treating-suspected-infection-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस से निपटने के लिए एम्स अस्पताल पूरी तरह तैयार, अलग वार्ड बनाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस से निपटने के लिए एम्स अस्पताल पूरी तरह तैयार, अलग वार्ड बनाया
Fri, 24 Jan 2020 05:11 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 24 Jan 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस के किसी भी मामले से निपटने के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पूरी तरह तैयार है। एम्स ने कोरोनावायरस संक्रमण के किसी भी संदिग्ध मामले में उपचार प्रदान करने के लिए एक अलग वार्ड बनाया है। इस वार्ड में मरीजों के लिए बेड तैयार रखे गए हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस एक ऐसा वायरस है जो चीन से दुनियाभर में फैल रहा है। तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और इससे 830 लोगों के पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इस विषाणु से मरने वालों की औसत उम्र 73 साल है। मृतकों में सबसे उम्रदराज शख्स 89 साल का था जबकि सबसे कम उम्र के लिहाज से 48 साल के व्यक्ति की मौत हुई। बीमारी को रोकने के लिए आपात कदम उठाते हुए वुहान समेत तीन शहरों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
वुहान, हुआंग्गांग और इजोऊ में सिटी बसों सहित सार्वजनिक यातायात के सभी साधन, सब-वे, नाव, ट्रेन और हवाई जहाज सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीन में कोरोनावायरस के हमले के कारण उत्पन्न हुई स्थिति को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह को रद्द कर दिया है।
चीनी अधिकारियों ने सार्वजनिक सभा और कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की है। नागरिकों को आगाह किया गया है कि बिना महत्वपूर्ण वजह बताए शहर न छोड़ें। ऐसा करते हैं तो उन्हें सजा दी जाएगी। इस पाबंदी से करीब दो करोड़ लोग अपने-अपने शहरों में कैद हो गए हैं।