फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus: CRPF issued the orders for jawans and officers on leave to stationed at home till april 15

Coronavirus: CRPF में प्रमोशन या तबादले पर नहीं होंगे रिलीव, छुट्टी गए जवान 15 अप्रैल तक रहें घरों पर

Tue, 24 Mar 2020 07:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 24 Mar 2020 07:10 PM IST
सार

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जिन जवानों को ड्यूटी पर रिपोर्ट करना था, उन्हें छुट्टी बढ़ाए जाने की सूचना दे दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी पिछले सप्ताह कोरोना के मद्देनजर सुरक्षा बलों के लिए अलर्ट जारी किया था। इसमें कहा गया है कि वे सभी गैर आपातकालीन यात्राएं रोक दें।

विज्ञापन
CoronaVirus: CRPF issued the orders for jawans and officers on leave to stationed at home till april 15
CRPF DG AP Maheshwari - फोटो : CRPF (File)

विस्तार

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कई नए नियम लागू किए गए हैं। मौजूदा स्थिति में अगर किसी जवान या अधिकारी का प्रमोशन और तबादला होता है, तो उसे रिलीव नहीं किया जाएगा। अगर प्रमोशन हुआ है तो भी उसे वहीं पर नया पद ग्रहण कर लेना है। देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने इस बाबत मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही नए आदेशों में छुट्टी गए जवानों और अधिकारियों से 15 अप्रैल तक घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। इसके पीछे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों का मकसद है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए कोई भी जवान या अफसर किसी तरह की यात्रा न करे, जो जहां है, वहीं रहे।

विज्ञापन

 

सीआरपीएफ के डीजी डॉ. एपी महेश्वरी की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं। इनमें साफ लिखा है कि किसी का प्रमोशन या तबादला होता है तो उसे दूसरी जगह पर जाने की आवश्यकता नहीं है। जब तक मुख्यालय की ओर से कोई आदेश न आए, जवान और अधिकारी अपनी उसी सीट पर रहें, जहां वह पहले से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों में ट्रेनिंग एवं हेडक्वार्टर में आला अफसरों से होने वाली निजी मुलाकात को भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। जो भी जवान या अधिकारी छुट्टी पर गए हुए थे, उन्हें बता दिया गया है कि वे 15 अप्रैल तक घर पर ही रहें।

पहले कुछ जवानों को 31 मार्च तो कई जगहों पर पांच अप्रैल तक के लिए अपने घर पर रहने का आदेश जारी किया गया था। कोरोना के संक्रमण और लॉक डाउन की स्थिति के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।


केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जिन जवानों को ड्यूटी पर रिपोर्ट करना था, उन्हें छुट्टी बढ़ाए जाने की सूचना दे दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी पिछले सप्ताह कोरोना के मद्देनजर सुरक्षा बलों के लिए अलर्ट जारी किया था। इसमें कहा गया है कि वे सभी गैर आपातकालीन यात्राएं रोक दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed