फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases in India Today News in Hindi: Covid 19 Cases Today Spike of 96424 cases and 1174 deaths reported, Coronavirus tally in the country rises to 5214678

India Coronavirus Cases News: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख के पार, ठीक होने की दर 78.86 प्रतिशत

Fri, 18 Sep 2020 12:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Sep 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases in India Today News in Hindi: Covid 19 Cases Today Spike of 96424 cases and 1174 deaths reported,  Coronavirus tally in the country rises to 5214678
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

Coronavirus In India: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को 96,424 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 52 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 41 लाख 12 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,174 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 84,372 गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 52,14,678 हो गए हैं, जिनमें से 10,17,754 लोगों का उपचार चल रहा है और 41,12,552 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78.86 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.62 फीसदी है। वहीं, 19.52 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 17 सितंबर तक कुल 6,15,72,343 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 10,06,615 नमूनों की जांच की गई। 

 

11 दिन में 10 लाख मामले सामने आए

भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी जबकि 23 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार हो गई। देश में पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख हुई। वहीं, 16 सितंबर को देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई।

राज्यवार पिछले 24 घंटे में मृत्यु की स्थिति

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिन 1,174 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के 468, कर्नाटक के 93, उत्तर प्रदेश के 81, आंध्र प्रदेश के 72, पश्चिम बंगाल के 60, तमिलनाडु के 59, पंजाब के 54, दिल्ली के 38, मध्यप्रदेश के 33, हरियाणा के 24, जम्मू-कश्मीर के 19, असम-छत्तीसगढ़ के 17-17, गुजरात-राजस्थान के 14-14, ओडिशा-पुडुचेरी-उत्तराखंड के 13-13 मरीज शामिल हैं।

इनके अलावा, झारखंड-तेलंगाना में 11-11, केरल में नौ, गोवा में आठ, बिहार-हिमाचल प्रदेश में सात-सात, त्रिपुरा में छह, चंडीगढ़ में पांच, मणिपुर-सिक्किम में पांच और मेघालय में एक व्यक्ति की मौत हुई है।



आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 84,372 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 31,351, तमिलनाडु में 8,618, कर्नाटक में 7,629, आंध्र प्रदेश में 5,177, दिल्ली में 4,877, उत्तर प्रदेश में 4,771, पश्चिम बंगाल में 4,183,गुजरात में 3,270, पंजाब में 2,646, मध्यप्रदेश में 1,877 में हुई मौतें शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इनमें 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed