फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus india cases updates Spike of 89706 cases and 1115 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4370129

CoronaVirus in India: संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 43 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 89706 नए मामले

Wed, 09 Sep 2020 12:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Sep 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus india cases updates Spike of 89706 cases and 1115 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4370129
भारत में कोरोना वायरस: जांच के लिए थर्मल स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आने के बाद बुधवार को फिर 89,706 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 43 लाख 70 हजार से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक करीब 34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,115 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 73,890 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 43,70,129 हो गए हैं, जिनमें से 8,97,394 लोगों का उपचार चल रहा है और 33,98,845 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.77 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.69 फीसदी है। वहीं, 20.53 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में साढ़े 11 लाख नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में आठ सितंबर तक कुल 5,18,04,677 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से मंगलवार को एक दिन में 11,54,549 नमूनों की जांच की गई। 

राज्यवार कोरोना संक्रमण से मृत्यु की स्थिति
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,115 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 380 लोग महाराष्ट्र से थे। इनके अलावा कर्नाटक के 146, तमिलनाडु के 87, आंध्र प्रदेश के 73, उत्तर प्रदेश के 71, पंजाब के 67, पश्चिम बंगाल के 57, हरियाणा के 25, मध्यप्रदेश के 20, दिल्ली के 19, जम्मू-कश्मीर तथा झारखंड के 14-14, गुजरात, ओडिशा, केरल तथा राजस्थान के 13-13, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड के 12-12, गोवा के 11, तेलंगाना के 10, त्रिपुरा के नौ, असम के आठ, हिमाचल प्रदेश के पांच, बिहार तथा चंडीगढ़ के चार-चार, सिक्किम के दो और अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अब तक इन राज्यों में इतने लोग की हुई मौत
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल 73,890 मौतों में से सर्वाधिक 27,407 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 8,012, कर्नाटक में 6,680, दिल्ली में 4,618, आंध्र प्रदेश में 4,560 , उत्तर प्रदेश में 4,047, पश्चिम बंगाल में 3,677, गुजरात में 3,133 और पंजाब में 1,990 लोगों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश में कोविड-19 से अब तक 1,609, राजस्थान में 1,164, तेलंगाना में 916, हरियाणा में 854, जम्मू-कश्मीर में 815, बिहार में 765, ओडिशा में 569, झारखंड में 496, छत्तीसगढ़ में 407, असम में 378, केरल में 372 और उत्तराखंड में 360 लोगों की मौत हुई है।


वहीं, पुडुचेरी में 337, गोवा में 256, त्रिपुरा में 161, चंडीगढ़ में 78, हिमाचल प्रदेश में 60, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 50, मणिपुर में 39, लद्दाख में 35, मेघालय में 17, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में नौ, सिक्किम में सात और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed