फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today Latest News 24 Hours 45149 New Covid 19 Infections Reported 480 People Died

Coronavirus in India: कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 45149 नए संक्रमित

Mon, 26 Oct 2020 09:41 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 26 Oct 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today Latest News 24 Hours 45149 New Covid 19 Infections Reported 480 People Died
पिछले 24 घंटे में 45 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों में हाल के समय में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। सोमवार को कोविड-19 के 45,149 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 71 लाख को पार कर गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 45,149 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 480 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के चलते अब तक देश में 79,09,960 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन

 

आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 71 लाख से अधिक लोग वायरस से ठीक हुए हैं। कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 71,37,229 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 59,105 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। 

देश में लगातार वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़ रहा है। कोविड-19 के सक्रिय मामले लगातार सात लाख से नीचे बने हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,53,717 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 14,437 मामलों की गिरावट हुई है। वहीं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 1,19,014 लोगों की मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed