फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus latest updates india Spike of 78761 cases and 948 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3463973

Coronavirus : संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 78761 नए मामले सामने आए

Sun, 30 Aug 2020 12:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 30 Aug 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus latest updates india Spike of 78761 cases and 948 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 3463973
भारत में कोरोना वायरस के मामले - फोटो : PTI

भारत में कोविड-19 के मामले 35 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। रविवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला। रविवार को एक दिन में 78,761 नए मामले सामने आए, यह अब तक एक दिन में संक्रमित मामलों की सर्वाधिक संख्या है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 27 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 948 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 63,498 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 35,42,734 हो गए हैं, जिनमें से 7,65,302 लोगों का उपचार चल रहा है और 27,13,934 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.61 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.79 फीसदी है। वहीं, 21.60 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में साढ़े 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 29 अगस्त तक कुल 4,14,61,636 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार को एक दिन में 10,55,027 नमूनों की जांच की गई। यह अब तक एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।

राज्यवार मृत्यु की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में जिन 948 लोगों की मौत हुई है। उनमें सबसे ज्यादा 328 मरीज महाराष्ट्र और 115 कर्नाटक के थे। इसके अलावा तमिलनाडु के 87, आंध्र प्रदेश के 82, उत्तर प्रदेश के 62, पश्चिम बंगाल के 53, पंजाब के 41, मध्यप्रदेश के 22, झारखंड के 16, दिल्ली के 15, ओडिशा के 14, गुजरात और राजस्थान के 13-13, पुडुचेरी के 12 और छत्तीसगढ़ तथा उत्तराखंड के 11-11 मरीजों की मौत हुई है।

कोविड-19 से तेलंगाना में 10, हरियाणा में नौ, जम्मू कश्मीर में सात, केरल में लद्दाख और त्रिपुरा में चार-चार, असम, गोवा और बिहार में तीन-तीन, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दो और हिमाचल प्रदेश तथा मणिपुर में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

अब तक कोविड-19 से मरने वाले कुल 63,498 लोगों में से महाराष्ट्र के 24,103 मरीज थे। इसके अलावा तमिलनाडु के 7,137, कर्नाटक के 5,483, दिल्ली के 4,404, आंध्र प्रदेश के 3,796, उत्तर प्रदेश के 3,365, पश्चिम बंगाल के 3,126, गुजरात के 2,989 और पंजाब के 1,348 मरीजों ने कोविड-19 से जान गंवाई।

इस महामारी से अब तक मध्यप्रदेश में 1,345, राजस्थान में 1,030, तेलंगाना में 818, जम्मू कश्मीर में 685, हरियाणा में 670, बिहार में 561, ओडिशा में 470, झारखंड में 397, असम में 289, केरल में 280, छत्तीसगढ़ में 262 और उत्तराखंड में 250 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।


इसके अतिरिक्त पुडुचेरी में 211, गोवा में 178, त्रिपुरा में 98, चंडीगढ़ में 45, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 44, हिमाचल प्रदेश में 34, लद्दाख में 32, मणिपुर में 28, मेघालय में 10, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मृतकों में 70 प्रतिशत ऐसे मरीज थे जिन्हें और भी कई बीमारियां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed