फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News 26382 New Covid 19 Infections Reported In Last 24 Hours 387 People Died

Coronavirus India: बीते 24 घंटे में 33 हजार ने महामारी को मात दी, 26382 नए संक्रमित मिले

Wed, 16 Dec 2020 09:41 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 16 Dec 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Cases Today In India Latest News 26382 New Covid 19 Infections Reported In Last 24 Hours 387 People Died
पिछले 24 घंटे में 26 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,382 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 99.32 लाख के पार चले गए, जिनमें से 94.56 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 99,32,547 हो गए हैं। वहीं 387 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,44,096 हो गई।
विज्ञापन



आंकड़ों के अनुसार देश में 94,56,449 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.21 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 10 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार अभी 3,32,002 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.34 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी।


वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 15 दिसंबर तक 15,66,46,280 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,85,625 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed