फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Coronavirus Covid 19 Cases Today Latest News Update: 78524 New Covid 19 Cases And 971 Deaths In Last 24 Hours

Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78524 नए मामले, 971 मरीजों की मौत

Thu, 08 Oct 2020 10:06 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 08 Oct 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
India Coronavirus Covid 19 Cases Today Latest News Update: 78524 New Covid 19 Cases And 971 Deaths In Last 24 Hours
पिछले 24 घंटे में वायरस के 78524 नए मामले - फोटो : PTI

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 78,524 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 68 लाख से अधिक हो गई। वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 58,27,704 हो गई है। इससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 68,35,655 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 971 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,05,526  हो गई।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 58,27,704 हो गई है। फिलहाल 9,02,425 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 13.20 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है और यह अब 1.54 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सात अक्तूबर तक कोविड-19 के 8,34,65,975 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,94,321 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई।

महाराष्ट्र में एक दिन में 13,395 नए कोरोना मरीज, बीते 24 घंटे में 358 की मौत

कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को एक दिन में 13,395 नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 358 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, एक दिन में 15,575 कोरोना के मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि राज्य में 2,41,204 सक्रिय मरीज हैं। 

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक राज्य में कुल 14,93,884 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 12,12,016 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि कोरोना वायरस ने अब तक कुल 39,430 लोगों की जान ले ली है। राज्य में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में बढ़ोत्तरी के कारण रिकवरी दर में वृद्धि हुई है। प्रदेश में रिकवरी दर 81.13 फीसदी और मृत्युदर 2.64 फीसदी है। फिलहाल, सूबे में 22,84,204 लोग होम क्वारंटीन और 24,321 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।


मुंबई में 2823 नए मरीज, 48 की मौत
मुंबई में कोरोना वायरस ने एक बार फिर कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। बृहस्पतिवार को मुंबई में 2823 नए मरीज मिले और बीते 24 घंटे में 48 मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक 2,22,784 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 9,296 लोगों की मौत हो चुकी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed